.

.

.

.
.

आजमगढ़ :सरायमीर : दो पक्षों के बीच संघर्ष में घायल रिटायर दरोगा की मौत,फोर्स तैनात

सरायमीर थाने के बखरा गांव में पोखरे से मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था संघर्ष 

आजमगढ़ : सरायमीर थाने के बखरा गांव में शुक्रवार की शाम को पोखरे से मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में घायल रिटायर दरोगा की शनिवार की भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि मृतक के पुत्र सहित आधा दर्जन घायलों का इलाज जारी है। दूसरे पक्ष से भी घायल दो महिला सहित तीन का इलाज चल रहा है। मौत के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपी घर छोड़ कर फरार हो गए हैं।
सरायमीर थाने के बखरा गांव निवासी 61 वर्षीय रामासरे पुत्र स्व.मुखराज एक वर्ष पूर्व दरोगा पद से रिटायर होने के बाद घर पर ही रह रहे थे। घर के बगल में ही पोखरे में परिवार के लोग मछली पाल रखे हैं। पोखरे के बगल में रामासरे की भूमि है। इस भूमि को लेकर गांव के कुछ लोगों से रंजिश चली आ रही है। विरोधी शुक्रवार को पोखरे से मछली मार रहे थे। इस पर रिटायर दरोगा रामासरे ने आकर मना किया। इस बीच वाद-विवाद होते-होते दोनों पक्ष लाठी-डंडे ,कुल्हाड़ी और राड के साथ भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष में रिटायर दरोगा रामासरे के साथ ही पुत्री 26 वर्षीय अभिषेक और दयाराम पुत्र देवनरायन, प्रमोद पुत्र स्व.सुदामा, रामदवर पुत्र मुखराज, जितेंद्र पुत्र रामदवर,आशीष पुत्र केशव प्रसाद घायल हो गया। दूसरे पक्ष से भी 26 वर्षीय पिंटू पुत्र स्व.मूलचंद और उसकी पत्नी प्रियंका तथा 26 वर्षीया मीना पत्नी विट्टू घायल हो गई।
गंभीर रूप से घायल रिटायर दरोगा रामआसरे को परिजनों ने जौनपुर जिले के शाहगंज में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था,जहां से रेफर किए जाने पर लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया,जहां शनिवार की भोर में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही गांव में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीँ मौत के बाद अनिच्छित हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment