.

आजमगढ़ : कंडक्टर से बैग छीनने की कोशिश में बदमाशों ने की फायरिंग,महिला घायल

कंडक्टर से किराए को लेकर हुआ था विवाद , चिन्हित बदमाश होगा गिरफ्तार - एसपी  आजमगढ़ 

आजमगढ़ : शुक्रवार की शाम गाजीपुर से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज की बस में लूटपाट की कोशिश की गई। असलहों के साथ बस में घुसे दो बदमाशों ने आजमगढ़ के पलिया माफी गांव के पास कंडक्टर से उसका बैग छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी। एक गोली बस में बैठी महिला यात्री के सिर में जा लगी। वहीँ कंडक्टर भरत सिंह को भी चोट लगी है । वारदात की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। घायल महिला को पहले शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसपी आजमगढ़ प्रो त्रिवेणी सिंह ने बताया की दो युवक बस में सवार हुए थे जिनकी कंडक्टर से किराए से लेकर विवाद हो गया था , एक आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है।
उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है। शनिवार को सुबह पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। गाजीपुर डिपो की बस शुक्रवार को आजमगढ़ रोडवेज से जौनपुर जा रही थी। बस में सवार दो बदमाशों से रास्ते में किराये को लेकर बस कंडेक्टर से विवाद हो गया था। रात लगभग साढ़े नौ बजे फूलपुर कोतवाली के अंबारी चौकी क्षेत्र में पलिया माफी गांव के पास बस में सवार दोनों व्यक्ति पुन: कंडेक्टर से भिड़ गए थे और कैश बैग छीनने लगे। इस दौरान बस में गोली चला दी। सिर में गोली लगने से बस में सवार गैर जनपद निवासिनी 35 वर्षीया सिंपल पत्नी धर्मराज घायल हो गई। वहीँ कंडेक्टर भरत सिंह को भी चोट आई है। घायल महिला को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रानी की सराय चेक पोस्ट के पास शुक्रवार को दो बदमाश बस पर सवार हुए थे। इस दौरान किराए को लेकर बस कंडेक्टर से विवाद हुआ था। बाद में पलिया माफी गांव के पास बदमाशों ने कंडेक्टर से कैश बैग छीनने के प्रयास में गोली चली दी। गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। फरार बदमाशों में एक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment