35 स्पेशल बसों का संचालन शुरू है, अगर भीड़ बढ़ी तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएगी - क्षेत्रीय प्रबंधक
आजमगढ़ : डाला छठ महापर्व पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम इस बार 35 स्पेशल बसों का संचालन कर रहा है। छठ यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों को इसमें शामिल कर लेगा। सात डिपो की बसें विभिन्न रूटों पर लखनऊ, कानपुर वाया दिल्ली के लिए चलाई जाएगी। परिवहन निगम के आजमगढ़ मंडल मुख्यालय से सात डिपो की बसें संचालित की जाती है। इसमें आजमगढ़ डिपो, डा.आंबेडकर डिपो, दोहरीघाट डिपो, बलिया डिपो, मऊ डिपो, शाहगंज डिपो व बेल्थरा रोड डिपो शामिल हैं। डाला छठ महापर्व पर परिवहन के लिए यात्रियों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने 35 स्पेशल बसों के संचालन का निर्णय लिया है। इसमें आजमगढ़ डिपो से 10 बसें व डॉ.आंबेडकर डिपो से 10 बसें चलाई जा रही है। इसके अलावा दोहरीघाट डिपो से दो बस, बलिया डिपो से पांच बस, मऊ डिपो से चार बस, शाहगंज डिपो से एक बस तथा बेल्थरा रोड डिपो से तीन बसों का संचालन शुरू किया गया है। गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने डाला छठ पर्व को देखते हुए विभिन्न रूटों पर 35 स्पेशल बसों का संचालन शुरू करवाया। उन्होंने बताया कि 35 स्पेशल बसों का संचालन शुरू हो गया है। अगर भीड़ ज्यादा होगी तो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएगी। इसकी तैयारी कर ली गयी है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए भी चालक-परिचालक को निर्देशित किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment