.

.

.

.
.

आजमगढ़ : घर पर चढ़कर पडोसी युवक ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी, पुलिस तैनात

बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव का मामला,पिटाई से घायल हमलावर ग्रामीणों के चंगुल से बचकर भाग निकला

आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव में शनिवार की रात पड़ोसी के घर पर चढ़कर एक युवक ने दो सगे भाइयों को गोली मार दी। ग्रामीणों ने भाग रहे हमलावर को पकड़कर उसकी पिटाई की। पिटाई से घायल हमलावर ग्रामीणों के चंगुल से बचकर भाग निकला। दोनों घायलों का शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बड़े भाई की हालत गंभीर है। घायल के पिता ने आरोपी के विरूद्ध नामदज रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों के घर पुलिस तैनात की गई है।
उदियांवां गांव निवासी 25 वर्षीय रोहित राय पुत्र रमाकांत राय के चाचा दिवाकर राय की बेटी की दो दिन पूर्व शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार व परिवार के लोग बाहर से आए हैं। शादी का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद परिवार के लोग शनिवार की शाम घर पर दावत कर रहे थे। पुरानी रंजिश को लेकर गांव का अभिषेक राय उर्फ शिबू राय पुत्र स्व. अरविंद राय बाइक से आया और पड़ोसी जगरनाथ राय के घर बाइक गाड़ी खड़ी कर गाली-गलौज करने लगा। जिसे लेकर विवाद हो गया। उस समय शिबू मौके से चला गया। कुछ देर के बाद असलहा के साथ आ आया और फिर विवाद करने लगा। विवाद के दौरान असलहे से फायर कर दिया, रोहित राय के पेट में दो गोली लगने से वह घायल हो गया। बीच बचाव में आया रोहित का भाई 21 वर्षीय रोहन राय को भी हमलावर ने गोली मार दी। गोली रोहन राय के जांघ में लगी, वह भी घायल हो गया। इसके बाद घायल के पक्ष के लोग हमलावर को पकड़ लिए उसकी पिटाई करने लगे। मौका मिलते ही हमलावर फरार हो गया। घायल पक्ष के लोग डायल 112 को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने रेफर कर दिया, भाईयों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सीओ लालगंज अजय कुमार यादव, बरदह थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। घायलों के घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात है। हमलावर पक्ष के लोग घर में ताला बंद कर मौके से फरार है। थाना प्रभारी ने बताया कि रमाकांत राय की तहरीर पर आरोपी अभिषेक राय उर्फ शिबू राय के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को भी चोटे आई हैं वह कहीं पर उपचार करा रहा है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment