उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल के निर्देशन में शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सुधीर अग्रवाल को प्रांतीय उपाध्यक्ष, मनोज कुमार बरनवाल को नगर अध्यक्ष, कमल कुमार गुप्ता को नगर कोषाध्यक्ष, आशीष गोयल को वरिष्ठ महामंत्री, शाहिद कमर को महामंत्री बनाया गया। इसी प्रकार युवा व्यापार मंडल का अध्यक्ष परितोष रूंगटा, कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल, वरिष्ठ महामंत्री विवेक सिंह, महामंत्री संजीव मद्धेशिया चुना गया। उद्योग मंच का अध्यक्ष अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोपाल बरनवाल, महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, महिला व्यापार मंडल का अध्यक्ष बबिता जैसरसरिया, कोषाध्यक्ष रंजना अग्रवाल, रुक्मणी गुप्ता महामंत्री बनाई गई। बनवारी लाल कंछल ने कहा कि 35 सालों के संघर्ष के बाद केंद्र सरकार ने अपनी प्रथम कैबिनेट बैठक में व्यापारियों को तीन हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की घोषणा करके करोड़ों व्यापारियों का दिल जीत लिया।
Blogger Comment
Facebook Comment