.

.

.

.
.

बिलरियागंज : पोखरे में डूबने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बिलरियागंज :आजमगढ़ : बिलरियागंज कस्बा स्थित पक्का पोखरा में शनिवार की युवक डूब गया। काफी प्रयास के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को बरामद किया।
क्षेत्र के हारीपुर गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र फूलचंद शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे किसी कार्य से घर से बिलरियागंज बाजार आया था। बाजार में आने के बाद वह पक्का पोखरा में कपड़े निकालकर नहाने के लिए चला गया। आस-पास मौजूद लोगों का कहना है कि गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। पोखरे के पास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गोताखोर को लेकर मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने दोपहर लगभग एक बजे शव पोखरे से बरामद कर लिया। युवक का शव मिलने की जानकारी परिजनों को हुई तो उनकी चीख-पुकार से गांव में कोहराम मच गया। पत्नी मंजू का रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के दो काफी छोटे बच्चे हैं। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। चर्चा थी की उक्त युवक इन दिनों मानसिक रूप से परेशान था। पोखरे पर जाने के बाद उसने अपने कपडे निकाले और उनके ऊपर अपना वोटर आईडी कार्ड रख कर पोखरे में कूद गया।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment