.

आजमगढ़ : पीसीएस-2017 परीक्षा में चमके जिले के होनहार

आजमगढ़ : लोक सेवा आयोग के पीसीएस-2017 परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद जनपद के पांच युवाओं ने परचम लहराया। इसमें वरूण सिंह व जयनाथ गुप्ता युवा जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, पियूष त्रिपाठी बीडीओ, हिमांशु सिंह नायब तहसीलदार व अंगद गुप्ता अधिशासी अधिकारी पद पर चयनित हुये। इनकी सफलता पर परिजनों, शुभचिंतकों व ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशी का इजहार किये।
सगड़ी संवाददाता के अनुसार हरैया ब्लाक के बघावर गांव निवासी वरूण सिंह पुत्र अकबाल सिंह ने प्रथम प्रयास में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर चयनित हुए। वरुण ने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुये बीटेक पास किया। आईआईटी बीएचयू से 2014 में एमटेक परीक्षा गोल्डमेडल के साथ उत्तीर्ण किये। इसके बाद प्रसार भारती दूरदर्शन में इंजीनियर पद पर चयन हो गये। इस पद पर कार्य करते हुये इन्होंने सफलता हासिल की। वरुण ने जीवन में संघर्ष व कड़ी मेहनत को सफलता का आधार बताया। इनके चाचा डॉ.अमरीक सिंह यूपीटीयू के डीन पद पर कार्यरत रह चुके है। वहीं अजमतगढ़ नगर पंचायत के जयनाथ गुप्ता पुत्र रामनारायण गुप्ता ने पीसीएस परीक्षा देकर पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पद पर चयनित हुए। इसके पूर्व वह 20 वर्षो तक एयरफोर्स में कार्यरत थे। इनके चयन पर चारों भाई शंभूनाथ, अमरनाथ, जगन्नाथ, जितेंद्रनाथ को क्षेत्रीय लोगों ने बधाईयां दी। जयनाथ ने कहा कि कठिन परिश्रम व मेहनत के बल पर किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। बधाई देने वालों में अरविंद जायसवाल, चेयरमैन पारसनाथ सोनकर, कन्हैया अग्रवाल रहे। अतरौलिया क्षेत्र के गौरी गांव के पीयूष त्रिपाठी पुत्र भालचंद त्रिपाठी का खण्ड विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ है। पीयूष ने स्नातक एवं बीटेक चेन्नई से किया। प्रशिक्षु वैज्ञानिक के रूप में दिल्ली में कार्य भी किए। उपलब्धि का श्रेय माता सावित्री देवी, पिता भालचंद त्रिपाठी कवि व गुरू को दिया। बूढ़नपुर के रसूलपुर उर्फ पासीपुर गांव के हिमांशु सिंह पुत्र मानबहादुर सिंह का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ। वर्तमान में वह मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर खाद्य आयुक्त कार्यालय लखनऊ में कार्यरत हैं। इनके पिता उदयप्रताप कालेज वाराणसी के प्राचार्य पद से रिटायर है। सफलता का श्रेय ईश्वर व माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। अतरैठ बाजार निवासी अंगद गुप्ता पुत्र चंद्रमा गुप्ता का चयन अधिशासी अधिकारी ग्रेड-वन सहायक नगर आयुक्त नगर निगम पद पर हुआ। इसके पूर्व 2015 में इनका चयन सहायक वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हुआ था। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरूजनों को दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment