.

.

.

.
.

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी ने तहसीलों पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकारों को जमकर कोसा

प्रदेश सरकार अपराधियों को बचाने के लिए पीड़ितों को ही जेल में डाल रही है - दुर्गा प्रसाद यादव,विधायक 

जौहर विश्वविद्यालय में सरकारी अत्याचार तत्काल बंद हो, सांसद आजम खां के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाएं - आदिल शेख, पूर्व विधायक  

आजमगढ़: समाजवादी पार्टी द्वारा प्रदेशव्यापी धरने के आयोजन के अन्तर्गत जनपद के सभी तहसीलो पर धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकारों प्रति विरोध प्रकट किया गया। जनपद मुख्यालय पर सदर तहसील पर धरने का नेतृत्व विधायक श्री दुर्गा प्रसाद यादव पूर्व मंत्री, निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, हरिश्चन्द्र यादव, शोभनाथ यादव, विजय यादव पूर्व प्रमुख, सना परवीन आदि ने किया।
धरने को सम्बोधित करते हुए श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार हर मोर्चें पर विफल हो गयी है। कानून व्यवस्था बद से बदतर है। यह प्रदेश हत्या प्रदेश हो गया है। अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं उनको सरकारी संरक्षण मिल रहा है। सरेआम लड़कियों का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार की घटनाएं आम हो गयी हैं। सरकार अपराधियों बचाने के लिए पीड़ितों को ही जेल में डाल रही है। अपराधी सरेआम गोलियाॅ चला रहे हैं। समाज में दहशत व भय का वातावरण हो गया है।पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेशों में घूम रहे हैं उनको देश में किसानों, गरीबों, बेरोजगारों की चिन्ता नहीं है। लोग भूखों मरने पर मजबूर हैं। गन्ना का बकाया मूल्य नहीं दिया गया।
सना परवीन ने कहा कि देश में धर्म व जाति के नाम पर लोगों में नफरत पैदा की जा रही है। आजम खाॅ जैसे ईमानदार नेता को परेशान करने के लिए सरकारी तन्त्र का इस्तेमाल किया जा रहा है।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने अन्त में ज्ञापन को पढ़कर सुनाया और कहा कि प्रदेश की गूॅगी बहरी सरकार में नेताओं, अधिकारियों की दुरभिसन्धि के कारण जनता का चरम सीमा पर शोषण हो रहा है। केवल झूठे सपने व वादों का हवाला देकर पॅूजीपतियों को मालामाल कर रहे हैं तथा गरीब को और गरीब बनाया जा रहा है। गाॅवों में 90 प्रतिशत लोग अभाव की जिन्दगी जीने पर मजबूर हैं। थानों व तहसीलों पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। नौकरियों से आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर विशेष वर्ग के लोगों को नौकरियाॅ दी जा रही है। आर0यस0यस0 के लोगों को प्रथम वर्ग की नौकरियों पर नियम विरूद्ध की जा रही है।
दीदारगंज विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ता पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ने उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ उसके द्वारा की जा रही पार्टी विशेष कार्रवाई के विरोध में 16 सूत्री मांगों का ज्ञापन उप जिलाधिकारी मार्टिनगंज को सौंपा। सपाइयों ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार कमरतोड़ महंगाई पेट्रोल, डीजल रसोई गैस विद्युत दरों में बेतहाशा वृद्धि, किसानों की समस्याएं, खाद बीज का अभाव, कर्ज के बोझ से दबे किसानों द्वारा आत्महत्या और बैंकों द्वारा किसानों की कर्ज देने में हिला हवाली या बैंक से कर्ज ना देने की प्रक्रिया किसानों को आत्महत्या करने पर मजबूर कर रही है।
बेरोजगारी से नौजवान निराश और हताश बेकार हो रहा है दर-दर भटक रहा है प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त अपराधों में भारी वृद्धि चारों तरफ जंगलराज फर्जी एनकाउंटर हो रहे हैं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में हत्याओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। जौहर विश्वविद्यालय मेंराज्य सरकार द्वारा किया जा रहा अत्याचार तत्काल बंद हो सांसद मोहम्मद आजम खां के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे समाप्त किए जाएं। अब्दुल्लाह आजम खान पर उत्पीड़न पर रोक लगे। प्रदेश में महिलाओं के साथ छेड़खानी बलात्कार बच्चियों के साथ दुष्कर्म और हत्या अपहरण की घटनाएं बढ़ गई हैं। अलसंख्यको का उत्पीड़न किया जा रहा है। गांव में बिजली पानी सड़क का अभाव हो गया है. भाजपा राज में प्रदेश का विकास कार्य ठप है समाजवादी सरकार के कार्यों पर भाजपा सरकार अपना नाम दे रही है भाजपा के सभी दावे झूठे हैं मार्टिनगंज तहसील का निर्माण जल्द सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुशलगांव कुशलगांव बस अड्डे से संचालन अभिलंब शुरू किया जाए अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जनता से धन उगाही की जा रही है और जाति विशेष पर बदले की कार्रवाई बंद किया जाए हत्या बलात्कार लूट और डकैती पर रोक लगाई जाए। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के छात्रों को निशुल्क प्रवेश प्रक्रिया एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की व्यवस्था को समाप्त किया जाए।
इस अवसर पर रामचेत यादव, आशा राजभर, महेंद्र यादव, साहब लाल, उमेश सिंह, सुक्खू प्रसाद यादव, रजनीकांत ,आफताब अहमद, रणविजय यादव, चंदे लाल यादव, सर्वेश यादव, राहुल सिंह, दीपक राय , राजनारायण चौहान, रामाश्रय चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
वहीँ सगड़ी तहसील पर विधायक नफीस अहमद के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील-सगड़ी में नफीस अहमद विधायक, राकेश यादव एम0एल0सी0, श्री वसीम अहमद पूर्व मंत्री, जयराम सिंह पटेल पूर्व प्रत्याशी, तहसील-मेंहनगर में कल्पनाथ पासवान विधायक, बृजलाल सोनकर पूर्व विधायक, तहसील-लालगंज में बेचई सरोज पूर्व विधायक, दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद, कमला प्रसाद यादव पूर्व एम0एल0सी0, हरिप्रसाद दूबे, तहसील-मार्टीनगंज में आदिल शेख पूर्व विधायक, तहसील-फूलपुर में श्यामबहादुर सिंह यादव पूर्व विधायक, नसीम अहमद अध्यक्ष, हसील-निजामाबाद में मुस्तेजाब आलम ने धरने का नेतृत्व किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment