.

.

.

.
.

आजमगढ़ : 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर छह सेमी बढ़ा,लोग घर छोड़ पलायन को मजबूर

वृद्धि के साथ ही नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान जारी,कई गांव के संपर्क मार्ग जलमग्न 

आजमगढ़ : सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी है। गुरुवार को 24 घंटे में घाघरा का जलस्तर छह सेमी बढ़ा है। वृद्धि के साथ ही नदी के तटवर्ती इलाकों में कटान जारी है। वहीं कई गांव के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। जिससे लोग घर छोड़कर पलायन करना शुरू कर दिए हैं।
घाघरा नदी का जलस्तर एक दिन पूर्व घटने के बाद फिर से बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटवर्ती गांव में कटान तेज हो गई है। वहीं जलस्तर बढ़ने से शाहडीह, मसुरियापुर, मानिकपुर, सोनौरा व इस्माईलपुर सहित दर्जनों गांव पानी से घिर गए हैं। आवागमन में परेशानी हो रही है। बदरहुआ नाले पर नदी का खतरा बिदू 71.68 मीटर और डिघिया नाले पर खतरा बिदू 70.40 मीटर है। बुधवार को शाम चार बजे बदरहुआ नाले पर नदी का जलस्तर 71.50 मीटर दर्ज किया गया था जो गुरुवार को छह सेमी बढ़कर 71.56 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर बुधवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर शाम चार बजे 69.82 मीटर दर्ज किया गया था जो गुरुवार को 14 सेमी बढ़कर 70.06 मीटर हो गया। जलस्तर में बढ़ोत्तरी और कटान को देख ग्रामीण दहशत में हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment