सिधारी व निजामाबाद थाना क्षेत्र में हुई अफवाह फैला मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी
आजमगढ़ : उ0प्र0 में कुछ शरारती/असामाजिक तत्वों द्वारा बच्चा चोरी की मिथ्या सूचना/अफवाह फैलाकर जनसामान्य को उत्प्रेरित कर मार-पीट व आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। ये समस्त सूचनाएं व जानकारियाँ मात्र अफवाह है इसमें कोई सच्चाई नही है। विगत वर्ष में भी असामाजिक तत्वों द्वारा तमाम अफवाह फैलाया जाता रहा है। जिससे गाँव व समाज में भय का माहौल व्याप्त हो जाता है तथा कभी-कभी गम्भीर दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। जिसमें स्थानीय निवासी हत्या जैसे मामलों में जेल जा चुके है। सायं काल के पश्चात रात्रि में बाहरी व्यक्तियों/अतिथियों का आवागमन बन्द हो जाता है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ प्रो0 त्रिवेणी सिंह द्वारा सोशल /प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के माध्यम शरारती/असामाजिक तत्वों बच्चा चोरी की मिथ्या सूचना/अफवाह फैलाने से मना किया गया था तथा अपराध करने पर गम्भीर दण्डात्मक कार्यवाही जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अन्तर्गत कार्यवाही की चेतावनी दी गयी थी तथा जनपद आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी को शरारती/असामाजिक तत्वों के विरूध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक सिधारी प्रशान्त कुमार मय हमराह मु0अ0सं0-228/19 धारा 147,323,504,506 भादवि व 7 दंडविधि (संशोधन) अधिनियम 2013 थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. बीरेन्द्र यादव पुत्र स्व. बासदेव यादव निवासी छतवारा थाना सिधारी आजमगढ 2.अब्दुल नियाज पुत्र स्व मो. इस्माइल निवासी बयासी थाना सिधारी आजमगढ 3.राहुल चतुर्वेदी पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद निवासी जमदहा थाना सिधारी आजमगढ 4. रहमान अहमद पुत्र हलीम अहमद निवासी बयासी थाना सिधारी आजमगढ को समय 10.00 बजे रात्रि बहद ग्राम बयासी से गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है तथा इसी क्रम में थाना निजामाबाद द्वारा उ0नि0 श्री राम प्रकाश सिंह मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 124/19 धारा 504,505 भादविथाना निजामाबाद आजमगढ़ से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. शिव कुमार उर्फ बहिरा मुसहर पुत्र स्व0 जमुना मुसहर 2. रामबली पुत्र मुकडी मुसहर 3. भुआल पुत्र महरू मुसहर 4. रामफेर पुत्र जैतु राम 5. कैलाश पुत्र महरू मुसहर 6. टिल्ठू मुसहर पुत्र रामबलीसमस्त साकिनान शाहपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment