.

.

.

.
.

आजमगढ़ : नहीं रहे सठियांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सिंह समेंदा , शोक की लहर

हैदराबाद में इलाज के दौरान रविवार की सुबह 10 बजे निधन हुआ 

आजमगढ़ : सठियांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुभाष सिंह समेंदा का हैदराबाद में इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब 10 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर शोक व्यक्ति करते हुए पूर्व मंत्री व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह ने कहा कि उनके निधन से उनके जीवन में अपूरणीय क्षति हुई है। स्व. सुभाष सिंह समेदा वर्ष 2000 से 2005 एवं 2005 से 2010 तक लगातार सठियांव ब्लॉक के प्रमुख रहे। उनके निधन की खबर सुनते ही लोग समेंदा स्थित उनके आवास पर पहुंचे। सोमवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment