.

आजमगढ़: 36 सुत्रीय माॅगों को लेकर समाजवादी पार्टी ने धरना दे किया विरोध प्रदर्शन



लोगों के बीच में नफरत पैदा कर जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाया जा रहा है -बलराम यादव 

आजमगढ़: शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार नेहरू हाल परिसर में वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही और जनविरोधी नीतियों का आरोप हुए विरोध में धरना दिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जनपद के कोने-कोने से काफिले के साथ सम्मिलित हुए। कार्यकर्ता अखिलेश यादव जिन्दाबाद, मुलायम सिंह यादव जिन्दाबाद व समाजवादी पार्टी जिन्दाबाद का नारा लगाते हुए बाजे के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचे।
पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व एम0एल0सी0 बलराम यादव ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की मोदी व योगी की सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गयी है। विकास कार्य अवरूद्ध हैं। लोगों के बीच में नफरत पैदा कर जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटा दिया गया है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा फर्जी मुकदमों में फॅसाया जा रहा है।
पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर हैं। हत्या, लूट व बलात्कार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। थानों पर जाति पूछकर रिपोर्ट दर्ज हो रही है। ब्लाक व तहसील भाजपा के दफ्तर बन गये हैं। गरीबों, पिछडे़ वर्ग व अल्पसंख्यको को दबंगों द्वारा पुलिस के सामने मारा पीटा जा रहा है। जंगलराज कायम हो गया है। जनपद में अखिलेश यादव जी की सरकार में जो विकास कार्य हो रहे थे सभी जहाॅ के तहाॅ ठप पड़े हैं। सिधारी का अेावरब्रिज, पुराना पुल के पास पुल का निर्माण, हरिऔध कला भवन, रोडवेज आदि का निर्माण पैसे के अभाव में पूर्ण नहीं हो पाया।
धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने 36 सुत्रीय माॅगों को पढ़कर सुनाया। माॅगों में मुख्य रूप से प्रदेश में हो रहे गम्भीर अपराधों, गरीबों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों पर हो रहे जुर्म बन्द करने की माॅग की गयी। किसानों को उनकी लागत का उचित मूल्य मिले। डीजल, विजली, खाद व कीटनाशक दवाएं मॅहगी होने पर किसान परेशान हैं। जनपद में किसानों को प्रर्याप्त विजली नहीं मिल रही है। ई0वी0एम0 मशीनों से जनता का विश्वास उठ गया है चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाय। पार्टी के वरिष्ठ व ईमानदार नेता मो0 आजम खान के ऊपर कई दर्जन मुकदमें दर्ज कर दिये गये। सोनभद्र व उन्नाव की घटना से आम लोगों का विश्वास सरकार से उठ गया है। जनपद में जाति पूछकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। थाने व तहसील भाजपा नेताओं के दफ्तर बन गये हैं। बिना उनके कहने पर थानों पर रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। विद्युत व्यवस्था चरमरा गयी है। महीनों-महीनों जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा रहे हैं। पिछड़े वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है।
धरने को विधायक आलमबदी आजमी, कल्पनाथ पासवान, डा0संग्राम यादव, नफीस अहमद, राकेश यादव एम0एल0सी0, रामआसरे विश्वकर्मा, डा0रामदुलार राजभर, पूर्व विधायक वसीम अहमद, श्यामबहादुर सिंह यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयराम पटेल, पूर्व सांसद दरोगा सरोज, बबिता चैहान, सपना निषाद, गौरी प्रजापति, लालमनि राजभर, वेदप्रकाश, दुर्ग विजय राम, गिरीश मौर्या, जगदीश राम, शम्भू चैहान, राजाराम सोनकर, रामआसरे चैहान, दामोदर प्रजापति आदि ने सम्बोधित किया।
धरने में दामोदर प्रजापति, वर्मन यादव, डा0हरिराम सिंह यादव, रामदरश, शोभनाथ, हरिश्चन्द्र, अशोक, नसीम अहमद, राजनरायन, हंसराज यादव, कमलेश कवि, प्रेमा, भानुमति सरोज, गुड्डी देवी, आशा यादव, सना परवीन, द्रौपदी पाण्डेय, किरन श्रीवास्तव, शिवसागर, शिवनरायन सिंह, रामप्रवेश, वीरेन्द्र, तेजबहादुर, महेन्द, सिकन्दर, रामसहाय राजभर, हंसराज चैहान, सूरज, पंकज आदि उपस्थित थे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment