.

.

.

.
.

सरकार के खिलाफ 04 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना देगी प्रसपा (लोहिया)

उत्तर प्रदेश अराजकता व अपराध का पर्याय बन गया है-  रामदर्शन यादव ,प्रदेश महासचिव

आजमगढ़: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहाकि उत्तर प्रदेश अराजकता व अपराध का पर्याय बन गया है। प्रदेश में गरीब, किसान, मजदूर व अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े है, कोई सुनने वाला नहीं है। मंहगाई व भ्रष्टाचार से पूरा प्रदेश कराह रहा है, जिम्मेदार विपक्ष भी मौन साधे हुए है। जिससे फांसिस्टवादी ताकतों का मनोबल बढ़ा है। किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने में सरकार विफल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के आह्वान पर आगामी 4 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर धरने का आयोजन किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव ने कहाकि प्रदेश सरकार की कुनीतियों से हर तबके के लोग परेशान है, जिले के अधिकारी भी निरकंुश हो गये है। आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से लोग दहशत मेें है। वही पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे है। अतरौलिया क्षेत्र के किसानों की अपनी जमींन का उचित मुआवज नहीं मिल पा रहा है, जिससे वह आंदोलित है। ऐसे में आगामी 4 सितम्बर को जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा। उन्होने धरने में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील किया। इसके अलावा पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए जवाहिर यादव को सदस्यता का जिला प्रभारी बनाया है। संचालन प्रमुख महासचिव आनन्द कुमार उपाध्याय ने किया।
बैठक में अजमल अंसारी, जयप्रकाश यादव, ओंकार नाथ तिवारी, डा राजेन्द्र यादव, शर्मानन्द पांडेय, शाने आलम बेग, लल्लन तिवारी, लालचन्द यादव, कमलाकांत यादव, राधामोहन दास, दीपक राजभर, देवनाथ यादव, ओमप्रकाश, अतुल कुमार यादव आंशू आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment