.

धारा 370 हटाने पर भाजपा नेताओं ने सठियांव बाजार में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया

सरकार का यह फैसला देश के हित मे है, सभी नागरिकों को इसका सम्मान करना चाहिए -इस्माईल फारुकी, जिला महामंत्री युवा मोर्चा 

आजमगढ़: रिपोर्ट - अब्दुल्लाह शेख : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटाने और केन्द्र शासित प्रदेश घोषित करने पर हर्ष व्यक्त कर स्थानीय भाजपा नेताओं ने सठियांव बाजार में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
भाजपा नेताओं ने इस दौरान केन्द्र में पिछले कई महीनों से जारी चर्चा पर आज विराम लग गया और भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाये जाने का वादा पूरा कर दिया। पीएम मोदी द्वारा यह बहुप्रतीक्षित वादा पूरा करने फर भाजपाइयों मे हर्ष ब्यापत है। इसके बाद लोगों ने सठियांव बजार मे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय और भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री इस्माईल फारुकी के नेतृत्व मे सठियांव चौराहे पर मिष्ठान का वितरण किया और भारत माता की जये के नारे भी लगाये गये। भाजपा के नेताओं ने सरकार के इस कदम कि स्वागत किया है और कहा कि सरकार का यह फैसला देश के हित मे है। इसलिए हम सभी को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश राय ,विनोद राय ,अभिषेक राय ,बृजेश यादव ,रवि शंकर तिवारी, इस्माइल फारूकी, हरि प्रकाश राय आदि लोग उपस्थित रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment