.

.

.

.
.

आजमगढ़ : दीवार और कच्चा मकान ढहने से एक महिला की मौत,एक जख्मी

पंवई और सरायमीर थाना क्षेत्र में हुई घटनाएं 

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव में शुक्रवार की सुबह बरसात के चलते पड़ोसी का चहारदीवारी अचानक ढह गयी। जिससे मलबे में दब जाने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी। वहीँ सरायमीर क्षेत्र में कच्चा मकान ढहने से एक महिला जख्मी हो गयी।
पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव निवासी 50 वर्षीय संतरा देवी पत्नी गुलाब चंद यादव शुक्रवार को सुबह लगभग नौ बजे स्नान करने के बाद घर के सामने स्थित तुलसी के पौधे के पास बैठ कर पूजा कर रही थी। परिजन का कहना है कि उसी दौरान पड़ोसी श्याम यादव की ईंट की चहारदीवारी अचानक ढह गयी। मलबे में दब जाने से वह घायल हो गयी। उसे घायलावस्था में परिजन उसे एक अस्पताल में लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत महिला के तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। उसके पति रेलवे में गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। इसी क्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र के टिकरिया नंदाव गांव में शुक्रवार की सुबह सुभाष का कच्चा मकान अचानक ढह गया। जिससे मकान के मलबे में दब जाने से सुभाष की पत्नी प्रमिला घायल हो गयी। उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना में गृहस्थी के सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गए। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment