आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के झकहा गांव में शुक्रवार की दोपहर को बगीचे में आम तोड़ते समय 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन करंट से झुलस कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत की घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव निवासी 46 वर्षीय हीरा सोनकर पुत्र सुक्खू सोनकर झकहा गांव निवासी राशिद के आम के बगीचा को भाड़े पर लेकर आम बेचकर उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। परिजन का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को लगभग दो बजे वह आम के पेड़ पर चढ़कर लग्गी से आम तोड़ रहा था। पेड़ के ऊपर से होकर गए 33 हजार वोल्ट के तार के स्पर्श में लग्गी आ गयी। जिससे उसकी करंट से झुलस कर मौत हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत व्यक्ति के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। वहीँ फूलपुर क्षेत्र के बूढ़ापार के पास कुंवर नदी में पुल से शुक्रवार की सुबह नदी में कूद कर कुछ लड़के नहा रहे थे। इस दौरान नदी के प्रवाह में आकर एक किशोर नदी में डूब गया। पानी में वेग अधिक होने के कारण उसकी तलाश भी नही की जा सकी। मृतक 12वीं का छात्र था तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस शव की तलाश में जुटी है। क्षेत्र के चमावां गांव निवासी 17 वर्षीय सुफियान पुत्र फैजान शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के लड़ाकों के साथ नदी में नहाने के लिए घर निकला। घर से करीब एक किलोमीटर दूर बूढापार गांव के कुंवर नदी पुल पर सभी लोग पुल से नदी में कूद कर नहाने लगे। सुफियान भी नदी में नहाने के लिए पानी में कूदा वह बाहर नही आया। कुछ देर इंतजार करने के बाद उसके साथ के लड़के घर पर जानकारी दी। थोड़े ही देर में आस-पास गांव के लोग, पुलिस मौके पर पहुंच गयी। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव की तलाश कोई नदी में नही उतरा। मृतक के पिता बस्ती जनपद में एसडीएम के यहां पेशकार है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Blogger Comment
Facebook Comment