छठवीं पुण्यतिथि पर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू को हजारों लोगों ने किया नमन
आजमगढ़ : सगड़ी विधानसभा के पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की छठवीं पुण्यतिथि शुक्रवार को जीयनपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल परिसर में मनायी गई। पूर्व विधायक की हत्या 19 जुलाई 2013 को जीयनपुर आवास पर कर दी गई थी। तब से अब तक लगातार पुण्यतिथि मनायी जा रही है। भव्य पंडाल के बीच सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित होकर अपने लोकप्रिय विधायक को श्रद्धासुमन लोगों ने अर्पित किया। वहीं वर्तमान विधायक वंदना सिंह ने अपने पति के साथ मारे गए चार युवकों को भी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का दिन कभी नहीं भूल सकती, पति के हत्यारों के विरुद्ध कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। जब तक कि उन्हें सजा न मिल जाए। पूर्व विधायक विद्या चौधरी ने कहा कि दुख है कि जुझारू कर्मठ व मृदुभाषी नेता हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी कमी हमेशा खलती रहेंगी। अध्यक्षता बब्बन राय व संचालन मनोज सिंह ने किया। इस मौके पर संतोष सिंह टीपू, नागेंद्र यादव, मनीष मिश्र आदि रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment