आजमगढ़ : कप्तानगंज क्षेत्र के परसमनपुर गांव में शुक्रवार की शाम हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आई एक किशोरी व एक बालक की मौके पर मौत हो गयी। एक वृद्ध सहित तीन लोग झुलस गये। झुलसे लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय सभी सिमेंट शेड में रूके हुए थे। खेत में धान की रोपाई का काम चल रहा था। बच्चे भी शाम को खेत गये थे। करीब चार बजे गरज के साथ तेज बारिश होने लगी। बच्चे बारिश से बचने के लिए गांव के शिवान में बने एक सिमेंट शेड की मंडई में चले गये। बारिश के दौरान 60 वर्षीय बुद्धू जनवरों को घर के भीतर बांध रहा था। इसी बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली कड़की और सिमेंट सीट की मंडई पर गिरी। जिसकी चपेट में आने से 15 वर्षीया कालज पुत्री लालमन, 10 वर्षीय करन निषाद पुत्र दिनानाथ की मौके पर मौत हो गयी। इसके साथ ही 60 वर्षीय बुद्धु, 10 वर्षीय हिमांशु पुत्र सत्यवान व 10 वर्षीया पृथ्वी पुत्री श्याम बिहारी झुलस गये। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। जो भी सुना घटना स्थल की ओर चल पड़ा कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जमा हो गयी। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। झुलसे हुए लोगों को कप्तानगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सभी को रेफर कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी।
Blogger Comment
Facebook Comment