.

आजमगढ़ : ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान की मौत : घाघरा में डूबा किशोर,तलाश जारी

आजमगढ़ : सठियांव चीनी मिल पर ड्यूटी पर तैनात पीआडी जवान को सोमवार को दिल का दौरा पड़ गया। अन्य जवान उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही रहे थे की उसकी मौत हो गयी। मृतक जवान आठ माह से चीनी मिल पर तैनात था।
महाराजगंज थाना क्षेत्र के बरहरडीह गांव का निवासी 50 वर्षीय मेहन्द्र सिंह पुत्र बैजनाथ प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) का जवान था। वह आठ माह से सठियांव चीनी मिल में ड्यूटी कर रहा था। सोमवार की दोपहर में वह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। कुर्सी पर बैठे ही अचानक उनका शरीर लुढक गया और वह कुर्सी से नीचे गिर गये। जबतक अन्य साथी उन्हें अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते की उनकी मौके पर मौत हो गयी। मृतक को तीन पुत्र व एक पुत्री हैं। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। पत्नी बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
वहीँ जिले के लाटघाट  क्षेत्र के अराजी अजगरा मगर्वी नैनीजोर निवासी किशोर की घाघरा नदी में डूब जाने की सूचना है। नदी में लापता 16 वर्षीय निहाल सिंह पुत्र सुनील माता पिता की इकलौती संतान था। वह वाराणसी के एक निजी स्कूल के हास्टल में रह कर नौ वीं की पढ़ायी करता था। गर्मी की छुटटी में वह घर आया था। मंगलवार की दोपहर वह दोस्तो के साथ घाघरा नदी में गोला घाट के पास नहाने गया था। उसके साथियों ने बताया कि वह गहरे पानी में चला गया इसके बाद दिखाई नही दिया। साथियों ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। गांव व प्रशासन के लोग नदी में उसकी शुरू कर दिए हैं । देर शाम तक वह नही मिला था।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment