.

.

.

.
.

आजमगढ़ : गुरु अर्जुन देव ने यातनाएं सही और मानव जाति को दिया शांति का संदेश

गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी पर्व पर पाठ का आयोजन हुआ

निजामाबाद : आजमगढ़ : सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव महाराज के शहीदी पर्व के अवसर पर शुक्रवार को गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में श्री सुखमनी साहिब पाठ का आयोजन हुआ। सुबह से ही अरदास के लिए लोगों का तांता लगा रहा। लोगों ने गुरुग्रंथ साहिब का पाठ और भजन कीर्तन किये। गुरुद्वारे के लंगर हाल में चने का प्रसाद और शर्बत श्रद्धालुओं में बांटा गया।
मान्यता हैं कि गुरु अर्जुन देव को काफी यातना दी गई थी। उन्हें तपती रेत में जिन्दा ही जलाया गया था। इसी लिए मान्यता है कि लोगों को शीतल जल और छबील उपलब्ध कराने से गुरु अर्जुन देव की आत्मा को संतुष्टि मिलेगी। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के मुख्य ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने कहाकि गुरु अर्जुन देव महाराज धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुए थे। हम सभी को उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। आज के ही दिन जेठ सुदी के चौथ को उन्हें कू्रतापूर्वक शहीद कर दिया गया था। उन्हीं की याद में आज सुखमनी साहिब का पाठ होता है और श्रद्धालुओं में ठंडी मीठी छबील व प्रसाद का वितरण किया जाता है। मौके पर सरदार जगदीश सिंह सलूजा, त्रिवेणी जायसवाल, चरणदीप सिंह गौड़, अमरजीत प्रजापति, गगनदीप सिंह, बंटी सिंह, जगदेव सिंह, सूरज सिंह, गुलाब जायसवाल सहित काफी संख्या में अन्य सेवादार मौजूद रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment