.

.

.

.
.

भाजपा के आजमगढ़ सदर प्रत्याशी निरहुआ रिक्शा चलाकर पहुंचे नामांकन करने

 लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने भी अपना नामांकन पत्र दो सेटों में दाखिल किया

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ने शनिवार को धूमधड़ाके के साथ अपना परचा दाखिल किया। इस दौरान निरहुआ डीएवी कालेज मैदान से रिक्शा चलाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। रिक्शे पर भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने सवारी किया। कलेक्ट्रेट में निरहुआ ने दो सेटों में अपना पर्चा जिला निर्वाचन अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी न्यायलय कक्ष में दोपहर ढाई बजे दाखिल किया। उनके साथ पूर्व मंत्री एमएलसी यशवंत सिंह,विधायक अरुणकांत यादव, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व प्रस्तावक मंजू सरोज, मौजूद थे।
इसके साथ ही लालगंज सुरक्षित सीट से भाजपा सांसद नीलम सोनकर ने भी मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय में अपना नामांकन पत्र दो सेटों में दाखिल किया। उनके साथ प्रेमनारायण, नरेंद्र सिंह, विनोद राय आदि मौजूद थे। इसके पहले डीएवी इंटर कालेज मैदान में दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र नाथ पांडे ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद लोगों में जोश भरते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment