.

.

.

.
.

आजमगढ़ : दिनेश लाल यादव बने भाजपा प्रत्याशी, पर सपा के इस गढ़ निरहुआ के लिए कई चुनैतियाँ हैं

आजमगढ़ : भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों की 16वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में उत्तर प्रदेश के पांच सीटों से प्रत्याशियों का एलान किया गया है। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को टिकट दिया गया है।  इसी के साथ भोजपुरी गायक से अभिनेता बने दिनेश लाल यादव उर्फ 'निरहुआ' ने लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी राजनीतिक पारी शुरू कर दी हैं। बता दें कि, 27 मार्च को दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बाद से ही आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को प्रत्याशी बनाने की अटकलें लगनी शुरू हो गई थीं। वहीं, पूर्व सांसद रमाकांत यादव भी इस दौड़ में शामिल होने के लिए दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। लेकिन बुधवार को रमाकांत इस दौड़ से बाहर हो गए।
इसके पहले सुभासपा के प्रदेश महासचिव शशि प्रकाश सिंह मुन्ना समेदा ने तो 'निरहुआ' को अखिलेश के विरुद्ध चुनाव लड़ने के प्रस्ताव के साथ ही अपना आवास ‘देवभूमि‘ को चुनाव कार्यालय के रूप में उपलब्ध कराने की बात भी कही थी।
देखना दिलचस्प होगा कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' सपा के गढ़ आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ वोटरों को लुभा पाते है या नहीं। सूत्रों और सोशल मीडिया की मानें तो दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' के लिए आजमगढ़ में काफी चुनौतियां सामने आएँगी अब यह देखना है की दिनेश लाल यादव किस तरीके से अपना चुनावी खेल खेलते हैं।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment