.

.

.

.
.

आजमगढ़: राजा सुहेलदेव राजभर हमेंशा जुल्म व जाति के खिलाफ संघर्ष किये-सुखदेव राजभर

सैनिकों की कुर्बानी का राजनैतिक लाभ लेने के लिए कुचक्र कर रही है भाजपा -हवलदार यादव 

आजमगढ़। राष्ट्रपुरूष महाराजा सुहेलदेव राजभर जी के जयन्ती के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। आज की राजनीतिक परिस्थितियों में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लालमनि राजभर उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी आजमगढ़ व संचालन रणजीत राजभर ने किया।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उ0प्र0 विधान सभा के पूर्व स्पीकर व दीदारगंज से विधायक श्री सुखदेव राजभर ने कहा कि राजा सुहेलदेव राजभर हमेंशा जुल्म व जाति के खिलाफ संघर्ष किये। वे तत्कालीन सामन्ती व सामन्ती विचारधारा के राजाओं के विरूद्ध लड़ते रहे। उन्होंने पिछड़े, शोषित राजभर समाज को जागृत किया लेकिन आज भाजपा के लोग उनकी वीरता को साम्प्रदायिकता का रूप देते हैं। आज देश व प्रदेश में दोनों सरकारें जनता के मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के हथकण्डे अख्तियार कर रही है क्यांेकि यह जानते है कि सपा व बसपा गठबन्धन से उनकी बोहनी नहीं होगी इससे परेशान हैं। आज आवश्यकता है कि देश में किसानों, मजदूरों, शोषितों, पिछड़ों व अक्लियत के मन की सरकार बनाने के लिए भाजपा की सरकार को हटाना आवश्यक है। ऐसे में दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पिछड़े वर्ग के गाॅवों में जाकर भाजपा की करतूूत को बतायें।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डा0 रामदुलार राजभर ने कहा कि भाजपा पिछड़ों के आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है। ऐसे में सभी पिछड़ी जातियों के लोग इकट्ठा होकर सपा बसपा के गठबन्धन को ताकत दें और देश से भाजपा को उखाड़ फेंके।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वालों की जमात है। इन्होंने जितने वादे किये थे एक भी वादा पूरा नहीं किया जिससे घबराकर यह लोग तरह-तरह के योजनायें बना रहे हैं। यह हो सकता है कि ये भारत-पाकिस्तान का युद्ध भी करा दें क्योंकि सत्ता हासिल करने के लिए यह कुछ भी कर सकते हैं।
लोकसभा लालगंज के सपा व बसपा के संयुक्त प्रत्याशी पूर्व मंत्री घुरा राम ने कहा कि आज भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है। उसका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री व सरकार सैनिकों की कुर्बानी को राजनैतिक स्वरूप प्रदान कर राजनैतिक लाभ लेने के लिए कुचक्र कर रही है। मोदी जी चुनाव के पहले बड़े-बड़े वादे करते थे कि हमारी सरकार आयेगी तो आतंकवाद मूलरूप से नष्ट हो जायेगा। नोटबंदी से आतंकियों की कमर  टूट जायेगी लेकिन उनकी यह बात झूठ साबित हुई। आतंकवादियों के चलते गरीब किसानों के बच्चे शहीद हो रहे हैं। देश की जनता सब जानती है आने वाले 2019 के चुनाव में देश की जनता जवाब देगी।
इस अवसर पर ओमप्रकाश राजभर, सूरज राजभर, रामू राजभर, रवि प्रकाश राजभर, श्यामसुन्दर राजभर, रामअवतार राजभर, खिलाड़ी राजभर, विश्वनाथ राजभर, रामसहाय राजभर, कमलेश प्रधान, कुलदीप राजभर, मनोज राजभर, जमुना राजभर, दूधनाथ राजभर, गुड्डू राजभर, जितेन्द्र राजभर आदि उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment