.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा के सभी मोर्चे करेंगे लोकसभा स्तर पर हर विधानसभा में सम्मलेन-जयनाथ सिंह,जिलाध्यक्ष

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में 6 मार्च को जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा , पिछड़ा मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने बताया कि आगामी 11 मार्च से 31 मार्च के बीच सभी मोर्चों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर अलग-अलग विधानसभा में होना है। सभी मोर्चों का लोकसभा स्तर का सम्मेलन किस विधानसभा में होगा यह तय कर दिया गया है। महिला मोर्चा का सदर लोकसभा का सम्मेलन विधानसभा सदर में और लालगंज लोकसभा का सम्मेलन विधानसभा अतरौलिया में होगा। युवा मोर्चा का लोकसभा सदर का सम्मेलन विधानसभा सगड़ी में और लालगंज लोकसभा का सम्मेलन विधानसभा फूलपुर में होगा। अनुसूचित मोर्चा का लोकसभा सदर का सम्मेलन विधानसभा मेहनगर में और लालगंज लोकसभा का सम्मेलन विधानसभा लालगंज में होगा। किसान मोर्चा का लोकसभा सदर का सम्मेलन विधानसभा गोपालपुर में और लोकसभा लालगंज का सम्मेलन विधानसभा निजामाबाद में होगा। अल्पसंख्यक मोर्चा का दोनों लोकसभा का सम्मेलन मुबारक में होगा। पिछड़ा मोर्चा का लोकसभा सदर का सम्मेलन विधानसभा मुबारकपुर में और लालगंज लोकसभा का सम्मेलन विधानसभा दीदारगंज में होगा।
सभी विधानसभा में स्थान का चयन और किस दिन और किस समय यह सम्मेलन होगा यह जल्द ही सुनिश्चित कर सभी मोर्चों के पदाधिकारी तैयारी में आज से ही जुट जाएं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा घनश्याम पटेल, सदर लोकसभा संयोजक डा. श्याम नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह कौशिक, जिला महामंत्री हरीश तिवारी, जिला मंत्री महेंद्र मौर्या, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सुक्खू राम भारती, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. संचिता बैनर्जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्रा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष परवेज आजमी, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री अशोक मौर्य जिला मीडिया प्रभारी विवेक निषाद सभी मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment