.

.

.

.
.

आजमगढ़ : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने महिला चिकित्सालय का निरिक्षण किया

पीड़ित महिलाएं राज्य महिला आयोग के व्हाट्सअप नम्बर-6306511708 पर शिकायत दर्ज कराएं -श्रीमती संगीता तिवारी

महिला जन सुनवाई में 05 पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के निस्तारण हेतु महिला थानाध्यक्ष को निर्देश दिया 

आजमगढ़ 06 मार्च-- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी द्वारा जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने वार्डाें को देखा तथा भर्ती हुए मरीजों की जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही सर्किट हाउस के सभागार में उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता तिवारी की अध्यक्षता में महिला जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य द्वारा 05 पीड़ित महिलाओं की शिकायतों का निस्तारण करने हेतु महिला थानाध्यक्ष ज्ञानु मिश्रा को निर्देश दिया गया। उन्होने बताया कि कोई भी पीड़ित महिला राज्य महिला आयोग के व्हाट्सअप नम्बर-6306511708 पर अपने शिकायत पत्रों तथा आधार कार्ड को भेज सकता है, जिस पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। यह व्हाट्सअप नम्बर प्रातः 10ः00 बजे से सायं 5ः00 बजे तक सक्रिय रहेगा।
इस अवसर पर महिला थाना से ज्ञानु मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार यादव, 181 की टीम आदि उपस्थित रहे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment