सरायमीर : आजमगढ़ : सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव गांव में शुक्रवार की भोर में लगभग तीन बजे शरारती तत्वों ने घर के बगल में खड़ी तीन गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया । नंदाव गांव निवासी सद्दाम पुत्र सरफराज ने घर के बाहर रोज की तरह ट्रैक्टर, इनोवा, जिप्सी गाड़ी खड़ी की थी। साथ ही पानी चलाने वाला इंजन व कृषि सामग्री भी रखी गई थी । भोर में किसी ने आग लगा दिया। आग लगने पर खिड़की से धुआं घर में पंहुचने पर परिजनों की नींद खुली और देख कर अवाक रह गए । बगल में लगे संमरसेबुल से परिजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तीनों गाड़ी जल कर राख हो गई। इस संबंध में सद्दाम ने सरायमीर थाना में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं । इससे पूर्व गुरुवार को भी घर के बगल में अज्ञात व्यक्ति ने बांसों की झाड़ी में भी आग लगा दी थी ।
Blogger Comment
Facebook Comment