.

आजमगढ़ : सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट के पास गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे अनियंत्रित बाइक के पेड़ से टकरा जाने पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी वृद्ध घायल हो गया। देवगांव कोतवाली क्षेत्र में भी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
वहीं शहर के कांशी राम कोलानी में शुक्रवार को सुबह आटो रिक्शा के चपेट में आने से पांच वर्षीय बालक घायल हो गया। जबकि मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम को अनियंत्रित बाइक पलटने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जीयनपुर कोतवाली के लाटघाट बाजार के पास गुरुवार को सुबह लगभग नौ बजे पेड़ से टकरा कर 30 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल हो गया। जीयनपुर कोतवाली के मिश्रपुर लाटघाट निवासी बाइक सवार प्रेमचंद उर्फ पिंटू मद्धेशिया और लाटघाट निवासी 60 वर्षीय दुर्वासा सोनकर पुत्र लक्ष्मी गुरुवार को सुबह रौनापार जा रहा था। इस बीच घाघरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। गंभीर रूप से घायल होने पर जिला अस्पताल लाते समय प्रेमचंद की रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि घायल दुर्वासा सोनकर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत बाइक सवार के पास एक पुत्र और तीन पुत्री हैं।
वहीँ देवगांव कोतवाली के नियमताबाद गांव निवासी रामबचन पुत्र स्व.गरीब बुधवार की रात में लालगंज से ठेला लेकर घर आ रहा था। इस बीच नरसिंहपुर गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। लालगंज सीएचसी पर पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment