.

आजमगढ़ : शरारती तत्वों ने तोड़कर गिरा दी प्राथमिक विद्यालय रामपुर की बाउंड्री

पूर्व में भी मनबढ़ों ने उठा लिया था गैस सिलेंडर व मिड डे मील का राशन,अध्यापकों ने पुलिस पर जताया रोष   

बिंद्राबाज़र :आजमगढ़ : थाना गंभीरपुर के अंतर्गत स्थित रानीपुर रजमो गांव के रामपुर पुरवा में स्थित प्राथमिक विद्यालय रामपुर की बाउंड्री शरारती तत्वों द्वारा तोड़कर गिरा दिया गया।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक घनश्याम उपाध्याय द्वारा थाना गंभीरपुर में तहरीर दे दिया गया ।जानकारी के मुताबिक होली के अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों का अवकाश था। शनिवार की सुबह जब प्रधानाध्यापक विद्यालय पहुंचे तो देखा कि उनके विद्यालय की पश्चिम दिशा की बाउंड्री टूटी हुई है इस तरह की हरकत लगभग 2 माह पूर्व भी की गई थी जिसमें विद्यालय से सिलेंडर , चूल्हे व राशन का लगभग 50 किलो अनाज आदि उठा ले गए थे। उस वक्त भी पुलिस विभाग को सूचना दी गई लेकिन पुलिस विभाग द्वारा कोई कार्यवाही न करने पर मनबढ़ों के हौसले बुलंद हैं। जिससे शिक्षक समुदाय में पुलिस के प्रति काफी रोष व नाराजगी है। उन्होंने यह भी बताया की पुलिस विभाग का रवैया अच्छा ना होने से उपद्रवी लोग ज्यादा उपद्रव करने लगे हैं। सूचना जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जाती है यहां तक की हम सरकारी सेवा में कार्यरत हैं फिर भी तहरीर भी लेने से इनकार किया जाता है।   

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment