शिफ्टवार कार्य करने वाले अधिकारियों और ऑपरेटरों पर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग से होगी निगरानी
आजमगढ़ 23 मार्च-- जिला सम्पर्क केन्द्र का मुख्य राजस्व अधिकारी हरी शंकर को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। जिला सम्पर्क केन्द्र कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या 48 में 24x 7 कार्य करेगा तथा चुनाव संबंधी शिकायतों को आनलाइन व आफलाइन प्राप्त करने के बाद संबंधित के माध्यम से निस्तारण कराया जायेगा। जिला सम्पर्क केन्द्र के संचालन हेतु प्रत्येक पाली (शिफ्ट) में 02 अधिकारियों व 02 आपरेटरों की तैनाती की गयी है। इस केन्द्र (क्ब्ब्) में सीसी टीवी कैमरे इस आशय से लगाये गये हैं कि, शिफ्ट में यदि कोई अधिकारी/आपरेटर अनुपस्थित रहता है तो उसकी रिकार्डिंग सीसी टीवी की हार्ड डिस्क में सेव किया जायेगा।मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर ने बताया है कि क्ब्ब् पर तैनात अधिकारी आनलाइन व आफलाइन आने वाली शिकायतों के लिए पंजिकायें रखेंगे तथा उस पर शिकायतों को अंकित कर उसका निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करेंगे। क्ब्ब् में तैनात अधिकारियों व आपरेटरों की ड्यूटी शिफ्ट में लगायी गयी है, जिसमें प्रथम शिफ्ट (प्रातः 6ः00 बजे से अपरान्ह 2ः00 बजे तक) के अन्तर्गत प्रवीण कुमार सिंह अपर संख्याधिकारी, कृष्ण कुमार सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी, सबीर सैयद कम्प्यूटर आपरेटर, निशान्त कुमार कम्प्यूटर आपरेटर, द्वितीय शिफ्ट (अपरान्ह 2ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक) के अन्तर्गत उमाशंकर अपर सांख्यिकीय अधिकारी, प्रवेश कुमार प्रजापति बाल विकास परियोजना अधिकारी, फरहान खान कम्प्यूटर आपरेटर, अजहर कम्प्यूटर आपरेटर, तृतीय शिफ्ट (रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 6ः00 बजे तक) के अन्तर्गत सुनील कुमार अपर सांख्यिकीय अधिकारी, मनोज कुमार सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी, सैफ खान कम्प्यूटर आपरेटर तथा राफे खान कम्प्यूटर आपरेटर की तैनाती की गयी है।
Blogger Comment
Facebook Comment