गरीब छोटे कामगार जैसे मोची व नाई आदि को संसाधन उपलब्ध कराएगा भारत रक्षा दल
आजमगढ़ 23 मार्च शहीदे: आजम भगत सिंह के शहादत दिवस पर भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने आज सुबह जहां अमर क्रांतिकारी भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए कहा की जो भी स्वाभिमानी लोग छोटे-मोटे रोजगार करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी के संघर्ष में कहीं से संसाधन जुटाने में कमी आ रही है तो संगठन उन स्वाभिमानी कामगार लोगों का लोगों का पैसा, कार्य, व्यापार के संसाधन जुटाने में आर्थिक व अपने साधनों के द्वारा उनकी मदद करेगा। आज नगर क्षेत्र के कई कामगारों जिसमें जूता सिलने वाले मोची को सहयोग में झोला ,बैठने के लिए प्लास्टिक और उनके रोजगार बढ़ाने के साधन जैसे ब्रश ,पॉलिश और धूप, पानी से बचाव के लिए के लिए प्लास्टिक व नाई का कार्य करने वाले कुछ लोगों को क्रीम तौलिया , शीशा व प्लास्टिक उपलब्ध कराया। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगत सिंह ने आजाद भारत का सपना इसीलिए देखा था की आजादी के बाद देश में कोई शोषित ,दलित व भूखा नहीं रहेगा। लोगों को रोटी देने के बजाय रोजी करने के लिए प्रेरित व सहयोग करना होगा। केवल खैराती काम करके रोटी देने से देश का भला नहीं होगा। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने कहा कि संगठन के द्वारा किया गया यह कार्य काफी लोगों को प्रेरित करेगा व छोटे-मोटे रोजगार करने वाले लोगों का सहारा बनेगा जिससे वे खुशहाल जीवन आत्म सम्मान व स्वाभिमान के साथ जी सकेंगे सही में सही मायने में भगत सिंह को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम यह अभियान पूरे जिले में चलाएंगे हमारी हर टीम अपने क्षेत्र के ऐसे लोगों की मदद के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम इन ग्रामीण उद्यमियों, कारीगरों व स्वरोजगार करने वालों का सम्मान बढ़ाते हुए उनका हर तरह से मदद करेंगे। नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने जहां इस अभियान की शुरुआत की वहीं रानी की सराय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने भी भगत सिंह को नमन करने उनके आदर्श और सिद्धांतों पर चलने व संगठन के अभियान को आगे बढ़ाने के लिए एक विचार गोष्ठी संकल्प सभा का आयोजन किया। नगर क्षेत्र का नेतृत्व नगर अध्यक्ष मनीष प्रेस व रानी की सराय क्षेत्र का नेतृत्व रवि प्रकाश ने किया इस अवसर पर रानी की सराय बाजार के तमाम व्यापारी व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment