.

मेहनगर : किशोरी संग गाँव के ही युवक ने किया बलात्कार,पुलिस आरोपी की तलाश में लगी

आजमगढ़ : मेहनगर थाने के एक गांव में घर से खेत में शौच के लिए गई 10 वीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव का ही एक युवक ने बलात्कार किया और छात्रा के शोर मचाने पर जान मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर पहुंचने पर पीड़िता ने अपनी मां से आप-बीती सुनाई। मां की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को फरार युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया। साथ ही पीड़िता का बयान लेने के बाद शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।महनगर थाने के एक गांव की 16 वर्षीया किशोरी 10 वीं कक्षा में पढ़ती है। घर पर शौचालय न होने पर गांव के सीवान में शौच के लिए जाती है। मंगलवार को दोपहर में घर से निकल कर गन्ने के खेत में शौच करने के लिए गई थी। जहां पर पहले से ही गांव का एक 22 वर्षीय युवक घात लगाए बैठा था। किशोरी को गन्ने के खेत में घुसते ही पकड़ लिया और जबरन अंदर खींच ले गया। उसके साथ बलात्कार किया। इस दौरान पीड़िता शोर मचाना चाही,तो जान से मारने की धमकी देते हुए युवक फरार हो गया।
मेहनगर थानाध्यक्ष कुष्णकुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर गांव के ही शैलेश उर्फ बुढ़ा यादव पुत्र श्यामफेर यादव धारा 376, 506 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है। साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment