आजमगढ़: गंभीरपुर थाने की पुलिस ने गुरुवार की रात में मंगरवां खौरहिया मोड़ के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को 31 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मंगरावा खौरहिया मोड़ पर गांजा लेकर कहीं जाने की फिराक में है। सूचना पर रणनीति बनाकर ईंगल मोबाइल को पहले भेजकर तत्पश्चात दो टीम मे विभाजित होकर एक टीम का स्वयं थानाध्यक्ष अरविन्द
कुमार पाण्डेय ने नेतृत्व किया और दूसरी टीम सब इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार मिश्र मय हमराही के साथ बताये गए स्थान पर दो तरफ से पंहुचे। जहाँ एक व्यक्ति जैसे ही पुलिस वालो को आते देखा मंगरावा खौरहिया मोड़ की तरफ भागने लगा कि पुलिस पार्टी द्वारा उसे घेर कर पकड़ लिया गया। जामा तलाशी से उसके पास 31 किलोग्राम गांजा कुल पाँच बण्डल में बरामद हुआ। जिसके के सन्दर्भ में मु0अ0सं0 38/19 धारा 8/20 NDPS ACT दर्ज कर अभियुक्त रामनयन पुत्र समई राम निवासी ग्राम मंगरावा (खौरहिया) थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ को गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया।
Blogger Comment
Facebook Comment