.

.

.

.
.

आजमगढ़ : पीएम मोदी ने महासंवाद के अन्तर्गत भाजपा पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं से की वार्ता

बूथ के लोगों का दिल जीत लिया तो संकल्प से सिद्धि तक का हमारा लक्ष्य आसान होगा -प्रधानमंत्री 

आजमगढ़ की दोनों लोकसभा के सभी बत्तीस मंडलों में  महासंवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

आजमगढ़ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महासंवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा के सभी पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, समस्त बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से विडीयो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वार्ता किया । आजमगढ़ की दोनों लोकसभा के सभी बत्तीस मंडलों में यह महासंवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
सदर विधानसभा के चारों मंडलों का महासंवाद कार्यक्रम मिशन कम्पाउन्ड हरिवंश पुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दारा सिंह चौहान व राज्य सभा सांसद सकल दीप राजभर मौजूद रहे।
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए पूरे देश के भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों से वार्ता करते हुए कार्यकर्ताओं के प्रश्नों का जवाब दिया।
प्रधानमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से कहाकि आज भारत ऐसे पड़ाव पर है जहां से नए भारत, मजबूत भारत के रूप में खड़ा है। आज पूरा देश एकजुट है और एक साथ खड़ा है। उन्होंने कहाकि यह हमारे लिए परीक्षा की घड़ी है। हमारे बूथ अध्यक्ष हमारे नायक हैं। यदि आप ने बूथ जीत लिया और बूथ के लोगों का दिल जीत लिया तो संकल्प से सिद्धि तक का हमारा लक्ष्य आसान हो जाएगा। आने वाले दो महीने पूरे विश्व की नजर भारत पर रहेगी। भारत के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से जनता की बात सीधे हम तक पहुंचेगी।
आप यह सुनिश्चित करने का कार्य करें कि प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक लोग अपनी बात मुझ तक पहुंचाए। भारत के लोगों के सुझावों को हम अपने संकल्प पत्र में शामिल करेंगे जो देश की जनता का संकल्प पत्र बनेगा।
दो मार्च को पूरे देश की सभी विधानसभा में एक साथ विजय संकल्प रैली का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम को पूरे मनोयोग से सफल बनाने कार्य करें। हर बूथ कार्यकर्ता कम से कम दस परिवारों से घनिष्ठ संबंध बनाए। सभी बूथ कार्यकर्त्ताओं के बीच इस बात की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए कि कौन कितने ज्यादा युवाओं , महिलाओं और आम जनता को पार्टी से जोड़ता है। अपने बूथ से अधिक से अधिक लोगों को नमो एप डाउनलोड कराने का कार्य करें। बूथ के कार्यकर्ता लोगों को यह समझाने का कार्य करें कि तीस साल बाद देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने से देश कितना मजबूत हुआ है। आगे दो महीने में लोकतंत्र का महोत्सव है। हमारी सरकार जनकल्याणकारी कार्यो को लेकर लोगो के पास जाएगी। हमारे कार्यकर्ता सरकार की लाभकारी योजनाओ से लाभान्वित लोगो तक संपर्क करेंगे।
मोदी जी ने कहाकि सवा सौ देश वासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है। अब देश को मजबूर सरकार नही मजबूत सरकार चाहिए। इस कार्यक्रम में देश के हर प्रांत से लोगो से उन्होंने बात करते हुए कहाकि 2019 से आगे का समय जन आकांक्षाओ को पूरा करने समय होगा।
2014 से 2019 का समय देश की आवश्यकताओं की पूर्ति का काल था। यह यात्रा निराशा से आशा, संकल्प से सिद्धि तक का था।
हमने ऐसी सरकार दी जिसने महंगाई को काबू में किया, देश जिन आवश्यकताओं को महसूस कर रहा था हमने पूरा किया। पिछले 5 वर्ष में जितना कार्य हुआ है। इस कार्य को और आगे भी जनता हमें सेवा करने का अवसर देंगी तो विकास की दिशा व रफ्तार को गति मिलेगी। देश को भव्यता मिलेगी। आज सबको यह विश्वास है कि नामुमकिन को मुमकिन करने वाली सरकार है। आज पूरा देश हमारे जवानों के साथ खड़ा है। हम भारत को विश्व की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्था में सामिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहें हैं। हमने भ्र्ष्टाचार को रोका है। यदि कोई चूक हुई तो देश फिर से भ्रष्टाचार घोटालो के चंगुल में फंस जाएगा, विकास का पहिया रुक जाएगा। देशवासियों के उत्साह पर निराशा की परत चढ़ जाएगी। उन्होंने मन्त्र दिया कि मेरा बूथ सबसे मजबूत इस संकल्प को लेकर कार्यकर्ता गण लोगों के बीच में जाएं।
भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने आजमगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम अपने अपने मंडलों में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह, डा.अशोक सिंह, पंकज सिंह कौशिक, दीपनारायण मिश्रा, सुर्यमणी सिंह, विनोद उपाध्याय, हरिवंश मिश्रा, संजय यादव, नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त, सचिदानंद सिंह, अशोक सोनकर, धन्नजय राय, आशुतोष पाठक, सुरेन्द्र सिंह, सुक्खू राम भारती, ऋषिकेश शुक्ला, मधुबाला अस्थाना, विभा बरनवाल, बबिता जसरासरिया, विवेक निषाद, मृगांक शेखर सिन्हा, सुमन सिंह, अर्चना बरनवाल, शशि दूबे, धर्मवीर चौहान, अवनीश चतुर्वेदी, कुशल सिंह गौतम, आदर्श श्रीवास्तव, कमलेंद्र मिश्रा, डब्लू मौर्य संतोष जायसवाल,राजिव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment