.

.

.

.
.

मिनट टू मिनट, गुरूवार को आजमगढ़ में क्या क्या करेंगे डिप्टी सीएम केशव मौर्य

आजमगढ़ 13 फरवरी-- उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 केशव प्रसाद मौर्य के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 14 फरवरी 2019 को 12ः00 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री का 12ः10 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद 12ः20 बजे उप मुख्यमंत्री द्वारा जनपद आजमगढ़ के भाजपा संगठन/पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक किया जायेगा। तत्पश्चात 13ः00 बजे उप मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार आजमगढ़ में जनपद के विकास के सम्बन्ध में पार्टी पदाधिकारियोें/जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करेंगे, तदोपरान्त आगामी 24 फरवरी 2019 को जनपद गोरखपुर में होने वाली किसान रैली की तैयारी बैठक करेंगे। तत्पश्चात 14ः30 बजे प्रस्थान कर 14ः40 बजे सर्किट हाउस आजमगढ़ में आगमन होगा। उसके बाद 15ः20 बजे हेलीपैड स्थल पुलिस लाइन आजमगढ़ में आगमन होगा। तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री 15ः25 बजे राजकीय हेलीकाप्टर द्वारा हेलीपैड लामार्टीनियर ग्राउण्ड लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment