.

.

.

.
.

आजमगढ़: भाजपा महिला मोर्चा ने कमल शक्ति के तहत अजमतगढ़ में सम्मेलन किया

मातृ शक्तियों को एकजुट होकर 2019 में मोदी जी को फिर से जिताना होगा-डॉ अलका राय,क्षेत्रीय महामंत्री

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा चलाये जा रहे कमल शक्ति अभियान के क्रम में अजमतगढ़ में सम्मेलन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री डॉ अलका राय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉक्टर संचिता बैनर्जी ने किया।
क्षेत्रीय महामंत्री डॉ अलका राय ने कहाकि राष्ट्र निर्माण में मातृ शक्तियों को अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। मातृ शक्तियों को एकजुट होकर 2019 में मोदी जी को फिर से जिताना होगा। आगे उन्होने कहाकि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है। महिलाओं के लिए चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं में मुखबिर योजना, 181, 1090, वुमन हेल्पलाइन नंबर, रानी लक्ष्मी बाई, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या योजना के अंतर्गत 50000 का बॉन्ड तथा 21 साल पर दो लाख का अनुदान दिया जा रहा है। आगे उन्होने कहाकि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि प्रदेश और केंद्र की योजनाओं को जन जन तक बताये।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा संचिता बनर्जी ने कहा कि भाजपा का उद्देश्य सबका साथ सबका विकास है। आजादी के बाद अगर महिलाओं के उत्थान के लिए किसी पार्टी ने सोचा है तो वह भाजपा है। जिस प्रकार भाजपा ने महिलाओं के लिए सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा के साथ स्वावलम्बी बनाने के लिए महिलाओं के अनेक योजनाएं संचालित की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में महिलाएं राजनीति के लिए नहीं राष्ट्र नीति के लिए आगे आ रही है। जनता विपक्ष की वंशवाद को समझ चुकी है 2019 में पुनः कमल खिलाने का काम करेगी।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन अरविंद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह, जिला मंत्री महिमा देवी, जिला संयोजक अंजना सिंह, सोनू सिंह, रामाशिश पटेल, कमलेश यादव, राजा मौया, लीला, सोनी, लालती, विमला, सुमन, कमला, उषा सहित भारी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment