.

.

.

.
.

नवनिर्वाचित प्रांतीय संगठन मंत्री व मंडल अध्यक्ष का कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया भव्य स्वागत

आजमगढ़। उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के निर्वाचित प्रांतीय संगठन मंत्री रमाकांत सिंह व मंडल अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव का जनपद पहुंचने पर मंगलवार को संघ के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में फूलमाला व पुष्प गुच्छें भेंट कर भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियां ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हक के लिए संघर्ष की बात कहीं। बता दें कि उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ का 58वां दो दिवसीय अधिवेशन मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ। जिसमें रमाकांत सिंह प्रांतीय संगठन मंत्री चुने गये। आगरा और हाथरस के प्रत्याशियों ने रमाकांत को समर्थन देते हुए अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया था। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष के पद पर संतोष श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष यादव तीसरे स्थान पर रहे। प्रांतीय संगठन मंत्री चुने जाने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर उत्साहित कर्मचारियों ने रमाकांत सिंह का फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।
अपने सम्बोधन में श्री सिंह ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि वह अपने कर्मचारियों के हित की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और कर्मचारी हित के लिए किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। कर्मचारियों के हक की आवाज संगठन के माध्यम से शासन तक पहुंचाया जायेगा। जिलामंत्री प्रवीण कुमार राय ने कहाकि प्रांतीय स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत चयनित होने पर रमाकांत सिंह ने जनपद का मान बढ़ाया है, जो गौरवपूर्ण है। साथ ही लगातार चौथी बार अध्यक्ष बनने पर सुशील कुमार त्रिपाठी व महामंत्री अरविंद कुमार वर्मा को बधाई देते हुये कहाकि इन्होने प्रांत स्तर पर मजबूत संगठन का प्रारूप दिया।
इस दौरान अतुल कुमार, ज्ञानेन्द्र मिश्र, सुशील श्रीवास्तव, विपुल सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, रमेश कुमार राव, राजकुमार, जालंधर, सुरेश कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, राजीव रतन सिंह, सुजीत भगत, अश्वनी श्रीवास्तव, राम सिंगार भारती, चन्द्रशेखर सिंह, अमरजीत यादव, रमाशंकर प्रसाद, सूर्यभान यादव, श्रीप्रकाश मौर्या, अरविन्द उपाध्याय, अरविन्द मौर्या, जयप्रकाश सिंह, चन्दन श्रीवास्तव, सेवक राम, अतुल कुमार आदि ने माल्यार्पण कर प्रांतीय संगठन मंत्री का स्वागत किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment