कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार,हवन- पूजन के साथ सम्पन्न हुआ
आजमगढ़। बुधवार को 51 जिलो के नवनिर्मित भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा विडीयो कान्फ्रेंसिंग के जरिए सम्पन्न हुआ। उसी के साथ आजमगढ़ शहर में जजी मैदान बाईपास रोड, बागेश्वर नगर में नवनिर्मित आजमगढ़ जिला पार्टी कार्यालय का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार,हवन- पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री और आजमगढ़ प्रभारी त्रयंबक जी मौजूद रहें। हवन पूजन का कार्य विधि पूर्वक, पुरोहित डा0 सहजानंद पाण्डेय, सुदामा पाण्डेय, अनिरुद्ध त्रिपाठी और करुणेश उपाध्यक्ष ने सम्पन्न कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह व मुख्य अतिथि त्रयंबक जी ने आजमगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्षों राममूरत सिंह, श्री कृष्ण तिवारी, शिवनाथ सिंह, प्रेम नरायण पाण्डेय, विनोद राय, सहजानंद राय, प्रेम प्रकाश राय को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि आज नवनिर्मित कार्यालय के उद्घाटन से हम सभी कार्यकर्ता उत्साहित हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, सतेन्द्र राय,डा. श्याम नारायण सिंह, सज्जन मणी त्रिपाठी, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment