जिला प्रशासन के सहयोग से आकांक्षा समिति, लाइफ लाइन फाउन्डेशन, हुनर संस्थान,अभया संस्था तथा सिविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में हुआ आयोजन
आजमगढ़ 20 जनवरी 2019 -- निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन के सहयोग से आकांक्षा समिति, लाइफ लाइन फाउन्डेशन, हुनर संस्थान तथा सिविल सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में 9वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने के दृष्टिगत रखते हुए मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु डीएवी इण्टर कालेज के प्रांगण में पंतग उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन व वित्त/राजस्व, एसपी सिटी/ग्रामीण, पीडी, डीडीओ, अधिकारीगण, स्वंयसेवी संस्थाओं, स्कूल, अस्पताल, व्यापर मंण्डल तथा गणमान्य लोगों द्वारा पंतग उड़ा कर लोगों में यह सन्देश दिया गया कि लोग मतदान करने के प्रति जागरूक हो और मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले। इस अवसर पर फलैक्स बोर्ड पर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर भी किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसकी उम्र 18 वर्ष से उपर है वह अपना वोट स्वेच्छा से किसी भी उम्मीदवार को दे सकता है। उन्होने कहा कि मतदान के दिन अभी भी लगभग 40 प्रतिशत वोटर नही आते है, उन मतदाताओं को मतदान के दिन आगे आने की जरूरत है। उन्होने कहा कि शहरों में भी वोटिंग प्रतिशत कम है उसे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि पंतग उत्सव का आयोजन करने का उद्देश्य है कि इससे लोगों में मतदान के प्रति जागरूता बढ़े और अपने मत के महत्व को लोग समझे और अपने मत का मतदान के दिन प्रयोग करे। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नरेन्द्र सिंह व डीडीओ/स्वीप प्रभारी रवि शंकर राय को निर्देशित करते हुए कहा कि जो अधिकारी आज पंतग उत्सव में अनुपस्थित है उसकी सूची शाम तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ अनिर्वाय रूप से कार्यवाही की जायेगी। लाइफ लाइन फाउन्डेशन के डा0 पीयूष ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व गुरू प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सिटी कमलेश बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एनपी सिंह, स्वीप प्रभारी रवि शंकर राय, पीडी अभिमन्यु सिंह, एसडीएम सदर अरूण कुमार सिंह, तहसीलदार सदर हेमन्त कुमार गुप्ता, डीआईओएस वीके शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश श्रीवास्तव, ई0 कुलभूषण श्रीवास्वत, नारी शक्ति के पुनम तिवारी, महिला मण्डल के पुनम सिंह, विभागोयल, अभया संस्था की अनामिका सिंह पालीवाल व टीम , डा0 गायत्री, सुमन यादव, गांधी गिरि टीम, अभिभावक महा संघ, पूर्वाच्चल विकास आन्दोलन के प्रविण सिंह, तमसा परिवार के सदस्य, अस्पताल, स्कूलों के प्रतिनिधि सहित भारी संख्या में जन मानस उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment