फरिहा: आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी की तरफ से समाजवादी विकास विजन व सामाजिक न्याय कार्यक्रम रविवार को फरिहा बाजार में चौपाल लगा सम्पन्न हुआ। जहाँ मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव मौजूद रहे। फरिहा बाजार में चौपाल कार्यक्रम पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने समाजवादी पार्टी के कार्यों कोगिनाते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा कि झूठ बोलकर सरकार बनाने वाले अब सपा और बसपा के गठबंधन से काफी परेशान दिख रहे हैं। मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़ा वर् और दलितों की बदौलत सरकार बनाकर अभी ही को धोखा देने का कार्य कर रही है और केंद्र व राज्य की दोनों सरकारें बुरी तरह से फेल साबित हुई है। पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती के नेतृत्व में केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। शाहिद प्रधान ने कहा कि देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार व्याप्त है सपा नेता रामा श्री विश्वकर्मा ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जितना विकास हुआ है उसका एक भी हिस्सा भाजपा के कार्यकाल में नहीं हुआ है। इस मौके पर पूर्व विधायक आदिल शेख, अबू ओबैदा, प्रदीप यादव, शाहिद प्रधान, जावेद आलम, बदायूंजमा चकिया, इसरार प्रमुख आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment