.

फूलपुर : शहीद भगत सिंह एकादश का कमल क्रिकेट कप पर कब्जा


प्रतिभाएं निखारती है प्रतियोगिताएं : डा मिथिलेश त्रिपाठी
भाजयुमो द्वारा आयोजित कराया गया कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता

आजमगढ़। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा फूलपुर पलिया गांव में आयोजित कमल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेंद्र मिश्र मोनू द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ।मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष डा मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतियोगिताएं बेहद आवश्यक है। प्रतिभाएं ग्रामीण परिवेश सेबाहर निकाली जाये जिसके लिए प्रतियोगिताएं आवश्यक है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाये जाने का कार्य पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जा रहा है ताकि दबी हुई प्रतिभाआें को निखारकर उनका सर्वागीण विकास के क्रम को आगे बढ़ाया जा सके।
पहला मैच अटल एकादश और दीनदयाल उपाध्याय एकादश के बीच खेला गया। जिसमें तमाम छक्के, चौकों की बरसात कर पहला मैच दीनदयाल उपाध्याय एकादश टीम विजेता रही। इसके बाद क्वालीफाई मैच, सेमीफाइनल में कई मैच खेले गये। फाइनल प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह एकादश टीम व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की टीम फाइनल में पहुंचकर अपना स्थान बनाया। जिसमे रोमांचक मुकाबले में शहीद भगत सिंह एकादश की टीम विजयी रही। जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा कमल कप देकर पुरस्कृत किया गया।
आंगुतकों के प्रति आभार जताते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्र ने कहा कि पार्टी नेतृत्व कमल कप के जरिये युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित कर रही हैं इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में युवाओं के बीच जोश व्याप्त है।
इस अवसर पर वरुण राय, कार्यक्रम जिला संयोजक चंद्रपाल सिंह, जिला महामंत्री संतोष पांडे, इस्माइल फारूकी, शिवेन्द्र राय, प्रिंस राय, मंडल अध्यक्ष फूलपुर गोविंद यादव, मंडल महामंत्री शिवप्रकाश चौहान, ग्राम प्रधान संत लाल यादव, बीडीसी राजेश यादव, राहुल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राहुल, हरिकेश गुप्ता समेत भारी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment