.

भाजपा : हमारे पास नरेन्द्र मोदी के रुप में दुनिया का सबसे ईमानदार कर्मठ नेता हैं-त्रयंबक जी

कार्यशाला में मेरा परिवार भाजपा परिवार,कमल ज्योती संकल्प अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा हुई 

आजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री व आजमगढ़ प्रभारी त्रयंबक जी मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने किया। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, लोकसभा प्रभारी, विधानसभा प्रभारी,मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री, विभिन्न कार्यक्रमों के जिला संयोजक मौजूद रहे।
बैठक में 11 मार्च से 3 मार्च तक पार्टी द्वारा आयोजित होने वाले, मेरा परिवार भाजपा परिवार,कमल ज्योती संकल्प अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा हुई और योजना बनाई गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व आजमगढ़ प्रभारी त्रयंबक जी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ गरीबों ,दलितों ,शोषितों, वंचितों, युवाओं , पिछड़ों, महिलाओं, किसानों के लिए योजनाएं बनाई और बिना किसी भेदभाव के सभी जाति वर्ग के लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है। हम भाजपा के कार्यकर्ता खुशनसीब हैं कि हमारे पास माननीय नरेन्द्र मोदी के रुप में दुनिया का सबसे ईमानदार कर्मठ नेता हैं जो 125 करोड देशवासियों का और देश के विकास की साफ नीति और नियत से कार्य कर रहे हैं, हमारे पास कार्यक्रम भी है और उसे पूरा करने वाले आप जैसे ईमानदार और कर्मठ कार्यकर्ता भी हैं। विरोधी पार्टीयां घबराई हुई हैं। बेमेल और अवसरवादी गठबंधन हो रहे हैं। ना विरोधी दलों के पास नेता हैं ना ही देशवासियों के उत्थान के लिए काम करने की नीति और ना ही नियत है। भारत की जनता जागरूक और समझदार है। अवसरवादी गठबंधनों की नीयत को भली-भांति समझ चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में इनकी दाल गलने वाली नहीं है।
जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच में सभी मंडलों में मंडल कार्यशाला का आयोजन करना है जिसमें सभी मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल में निवास करने वाले राष्ट्रीय ,प्रदेश, क्षेत्रिय, व जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य बूथ अध्यक्ष को उपस्थित रहना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों से विरोधी पार्टी के लोग घबराए हुए है अकेले चुनाव में जाने की हिम्मत विरोधी दल नहीं जुटा पा रहे हैं। जनता माननीय नरेन्द्र मोदी को आगामी लोकसभा चुनाव में फिर से प्रधानमंत्री बनने का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर विनोद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डा श्याम नारायण सिंह, दुर्गविजय यादव, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक,पवन सिंह मुन्ना, फूलचंद भारती, जगत नारायण गौड़ ऋषिकांत राय,हरीश तिवारी, हरिवंश मिश्रा, मीना सरोज, विवेक सिंह सोनू हरि प्रकाश राय अभिषेक जायसवाल, सचिदानंद सिंह, दिवाकर सिंह, संजय यादव, कुंदन राय, अमरनाथ तिवारी, विनय प्रकाश गुप्त, धनंजय राय, नागेन्द्र यादव,गीरीश सिंह रामनयन सिंह रमाशंकर वर्मा, आनन्द तिवारी, जय प्रकाश दीलीप मिश्रा, ध्रुव प्रसाद चौरसिया, भुपेंद्र सिंह,रामा साव, विवेक निषाद, जूही श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, अवनीश चतुर्वेदी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment