.

होमगार्ड एसोसिएशन:: कुम्भ में तैनात किये गये चार सौ जवानों को अब तक भुगतान नहीं

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन जनपद इकाई की बैठक रविवार को मेहता पार्क में जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे कुम्भ में तैनात किये गये चार सौ जवानों को अब तक भुगतान नहीं दिया गया, इसके अलावा अभी तक सभी जवानों में वर्दी वितरण में अनियमिता सहित कई मांगों को लेकर एसोसिएशन ने मंत्रणा किया।जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पाठक ने कहा कि कुम्भ को लेकर सरकार बहुत दावा ठोंक रही है लेकिन हमारे होमगार्ड जवानों के साथ अन्याय हो रहा है। 20 दिसम्बर 2018 को जनपद से 400 जवानों को कुम्भ में लगाया गया था लेकिन अब तक उनके खातों में पारिश्रमिक नहीं भेजा गया। जिसके कारण गरीब होमगार्ड व उनका परिवार बेहद परेशान व भुखमरी का शिकार है। जो हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। यही नहीं, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डायल 100 की सेवा में तत्पर होमगार्ड जवानों को तीन माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। ऐसी देशा में साफ है कि सरकार हमारे के साथ दोहरा खेल खेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार तत्काल सभी होमगार्ड जवानां का भुगतान तीन दिन के भीतर नहीं हुआ तो जिसको लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जायेगा और आगामी रणनीति तैयार किया जायेगा।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मर्याद यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में होमगार्ड जवानों को गर्म कपड़े दिए जाने चाहिए वहीं पर जवानों को टेलीकाट कपड़ा दिया जा रहा है। जनपद स्तर पर ब्लॉक अधिकारियों के माध्यम से होमगार्ड जवानों का शोषण किया जा रहा है। विभाग में बीओ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं और अपने करीबियों को वर्दी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड जवानों के साथ हो रहे अत्याचार को संगठन कभी बर्दाश्त नहीं करेगा अपनी लड़ाई और हक के लिए जवान एकजुट रहें।
इस अवसर पर अनील चौबे, राजेश शुक्ल, महेन्द्र यादव, राजेश यादव, सुरेश तिवारी, रामाश्रय मौर्य, अशोक राम, विजयपांडे, राम चंद्र, सभाजीत, शिव शंकर सिंह, राम भरत, राम प्रसाद वर्मा, उमाशंकर, रमेश, संतोष यादव, अरविंद, सुधीर तिवारी, उमेश, रामधनी, ब्रह्मदेव, रीना देवी, कविता उपाध्याय, मनु रस्तोगी, सुमन भारती आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment