.

आज़मगढ़: विश्वविद्यालय के लिये 17वें दिन-रात क्रमिक अनशन जारी,मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

प्रख्यात बैज्ञानिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ0जियालाल जैसवार व डॉ0हरेन्द्र मानव ने अनशन स्थल पंहुच कर अपना समर्थन जताया

आज़मगढ़: जनपद में राज्य आवासीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर युवा व प्रबुद्धजन आज़ 17वें दिन भी अनिश्चिकालीन क्रमिक अनशन पर दिन-रात डटे रहे। विश्वविद्यालय की मांग को समर्थन देने के लिये विभिन्न संगठनों के लोग अनशन पर समर्थन देने पँहुचे। अनशनकारी पूस की कड़ाके की ठंड में रात में भी झोपड़ी बनाकर अनशन स्थल पर डटे रहते हैं। बीती रात जनपद के मशहूर बैज्ञानिक व मानवाधिकार कार्यकर्ता डॉ0जियालाल जैसवार व डॉ0हरेन्द्र मानव ने अनशन स्थल पंहुच कर अपना समर्थन जताया । विश्वविद्यालय के लिये आयोजित क्रमिक अनशन को संबोधित करते हुए नवोदय विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य ए0के0शुक्ला ने कहा कि जनपद के जनप्रतिनिधियों की इक्षाशक्ति के अभाव में अब तक जिले में विश्वविद्यालय नहीं बन पाया। युवाओं को इसके लिये एकजुट होकर विश्वविद्यालय अभियान को मजबूत करना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार सुनील दत्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय जैसे मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। छात्रसेवक दुर्गेश पाण्डेय ने कहा कि विश्वविद्यालय आज़मगढ़ की सबसे महत्वपूर्ण मांग है। छात्राओं के लिये जिले में इससे बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। छात्रनेता विवेक उपाध्याय ने कहा कि आज़ विश्वविद्यालय आज़मगढ़ की सबसे बड़ी जरूरत है। इससे जनपद के नई पहचान उभरेगी। छात्रनेता पीयूष सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रयास करना होगा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष दीपू खरवार ने जनपदवासियों का आह्वान किया कि आने वाली पीढ़ी के लिये विश्वविद्यालय के लिए एकजुट हों। छात्रनेता प्रवीण यादव ने अनशन का समर्थन करते हुए कहा कि आने वाले चुनाव से पूर्व जनपदवासियों को यदि विश्वविद्यालय नहीं मिलेगा तो मत का बहिष्कार किया जाएगा। समाजसेवी दशरथ यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दे पर हम सब प्रबुद्ध जन को एकजुट होना होगा। कर्मचारी नेता गुलाबचंद्र राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए अनशन करना पड़ रहा है, सरकार को जनपदवासियों की इस मांग पर गौर करना चाहिए। समाजसेवी चन्द्रगुप्त राय ने कहा कि आज़मगढ़ में विश्वविद्यालय होना ही चाहिए।
दिन रात चलने वाले अनिश्चिकालीन क्रमिक अनशन को एडवोकेट जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, द0प्रवेश सिंह, अमित राज, रमेश मौर्य, संजीव शर्मा, सत्यजीत श्रीवास्तव, रामलगन विश्वकर्मा, नजीर अहमद मंसूरी, शिवबोधन उपाध्याय, बालमुकुंद सिंह, अजीमुल्लाह खां समीर, रूदल सोनकर, विवेक कुमार उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, राकेश गांधी, डॉ0सुजीत भूषण, दिलीप अग्रवाल, परमहंस सिंह, कौशल कुमार शर्मा, मुशिम खान, जयमंगल चौहान, पंकज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment