.

मुबारकपुर :: महीने भर से लापता युवक का नही लगा सुराग,थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी

बीते माह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था मोहम्मद आरिफ 

शाहगढ़/आजमगढ़:  मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नगर के पूरा दिवान निवासी एक युवक बीते माह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वही युवक का कुछ पता न चलने पर पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है। पिता ऐनुलहक ने बितों दिनों मुबारकपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजन का कहना है कि मोहम्मद आरिफ दो दिसम्बर को बिना कुछ बताये घर से कहीं चला गया है। उसके बाद वह वापस नहीं आया। घर वालों ने बहुत तलाश किया, परन्तु कुछ पता नही चला। पुलिस भी कुछ पता नही लगा पाई है । जिससें परिजन में चिंता बनी हुई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment