आजमगढ़ : मुबारकपुर थाना क्षेत्र के डिलिया गांव में आपसी विवाद को लेकर शनिवार को दिन में एक पक्ष के एक युवक ने दूसरे पक्ष के विनीत सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह व उसके पड़ोसी सत्यम सिंह पुत्र सत्येंद्र सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस घटना में घायल विनीत के पिता जयप्रकाश सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पुलिस को शनिवार को तहरीर दी। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस न डिलिया गांव निवासी दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उनमें अरुण यादव पुत्र केदार यादव, उसके पुत्र शिवानंद यादव, पराक्रम यादव, ओंकार यादव, अवनीश यादव पुत्र श्यामलाल, रवि यादव पुत्र बाबूनन्दन, रामानन्द पुत्र लाल बिहारी, शिवम सिंह पुत्र अमीर सिंह , केदार यादव व श्यामलाल यादव शामिल हैं।
Blogger Comment
Facebook Comment