.

जी.डी.ग्लोबल स्कूल: आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण‘ (माॅक ड्रिल) कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

भूकम्प में सुरक्षित रहने व आग बुझाने के सरल से सरल तरीके को बताया गया 

आजमगढ़: सोमवार को करतालपुर बाईपास स्थित जी.डी.ग्लोबल स्कूल में ‘विद्यालय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण‘ (माॅक ड्रिल) कार्यक्रम बहुत ही शानदार तरीके से संपन्न हुआ। माॅकड्रिल का यह कार्यक्रम जिले के (अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण) जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी एवं (उपाध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण) अपर-जिलाधिकारी गुरु प्रसाद (वित्त एवं राजस्व) जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के निर्देशन में संपन्न हुआ। डाॅ चंदन (विशेषज्ञ, आपदा प्रबंध प्राधिकरण) एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, लालगंज अशोक कुमार दूबे ने भूकम्प, अग्नि, बाढ़ जैसी आपदाओं से सुरक्षित निकलने के विभिन्न सुगम और सरल तकनीकियों को समझाया और उसे बच्चों को माॅकड्रिल के माध्यम से ज्ञात कराया।   डाॅ चंदन ने बच्चों को भूकम्प में सुरक्षित होने के प्राथमिक तीन उपाय का सूत्र भी बताया। शय, कवर और होल्ड अर्थात झुको, सुरक्षित हो और पकड़ो, तकनीकि से आसानी से भूकम्प जैसी आपातकालीन परिस्थितियों से बचा जा सकता है। इसी क्रम में डाॅ अशोक कुमार दूबे ने अग्निशमन के घर और व्यवसायिक प्रतिस्ठानों, स्कूलों आदि में आग बुझाने के सरल से सरल तरीके को बताया। उन्होनें अग्निशमन यंत्र का प्रयोग सिखाते हुए विद्यार्थियों को उसका प्रयोग, गैस-सिलेन्डर से लगी आग बुझाने का अभ्यास भी कराया और प्राथमिक सुरक्षा के विभिन्न तरीके बताए।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण के लिए आये हुए सभी लोगों का विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विधान तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को आपदाओं से बचने के तरीके बताए। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती मधु पाठक एवं हेड मिस्ट्रेस श्रीमती सपना सिंह सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment