15 जनवरी की रात सोते समय हुई थी रामसरित की हत्या ,घायल मां-बेटी अब भी अस्पताल में
अतरौलिया :आजमगढ़ : अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवडीह बसिरखा गांव में दस दिन पूर्व रामसरित की हुई हत्या में शामिल रहे मुख्य आरोपित अरविन्द राम को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह बढ़या गांव के समीप से गिरफ्तार कर लिया। अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवडीह बसिरखा गांव में 15 जनवरी की रात को रिहायशी मड़ई में सोते समय 55 वर्षीय रामसरित पुत्र स्व. स्नेही राम की कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं मृत अधेड़ की 50 वर्षीय पत्नी प्रेमा देवी व 30 वर्षीय विवाहित पुत्री मीरा देवी को भी हमलावरों ने धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल मां-बेटी का इलाज अब भी अस्पताल में चल रहा है। घायल पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही निवासी रामबरन पुत्र बुझाराम, रामकेश पुत्र बाबूलाल व कालीचरण पुत्र बुनाई व रामबरन के दामाद अर¨वद राम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस हत्याकांड में शामिल अरविन्द को छोड़ अन्य आरोपितों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस प्रेम प्रपंच की रंजिश में हुई पूर्व में हत्या के प्रतिशोध में हत्या होने की बात कही थी। वहीं पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे मुख्य आरोपित अरविंद राम पुत्र राम नरायन ग्राम फुलवारी थाना जैतपुर जिला आंबेडकर नगर निवासी को बढ़या गांव के समीप से अतरौलिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
Blogger Comment
Facebook Comment