.

.

.

.
.

आजमगढ़ : मायावती पर अभद्र टिप्पणी,छात्रों ने भाजपा विधायक का पुतला फूंका

आजमगढ़ : बसपा मुखिया मायावती पर अभद्र टिप्पणी का आरोप लगाते हुए पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सन्नी यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएवी कालेज गेट के सामने भाजपा विधायक का पुतला फूंका। साथ ही विरोध में नारेबाजी करते हुए विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सन्नी यादव ने कहा कि भाजपा विधायक साधना सिंह  ने बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की। इसका छात्रसंघ विरोध करता है। भाजपा सरकार नारी के सम्मान की बात करती है, लेकिन उन्हीं की पार्टी की महिला विधायक द्वारा एक महिला के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया जाता है। भाजपा सरकार महिला विधायक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष तरुण यादव सुल्तान, चंदन दुबे, विपिन यादव, आशीष यादव, मानवेंद्र यादव आदि मौजूद थे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment