बिन्द्रा बाजार/आजमगढ़। अंबिका सेवा संस्थान के नेतृत्व 26 जनवरी के पूर्व क्षेत्र के लगभग 12 विद्यालयों पर संस्था की तरफ से 1200 तिरंगा झंडा स्कूली बच्चों में वितरण किया गया। इसके पूर्व संस्था द्वारा ही झंडा वितरण का कार्यक्रम प्राथमिक सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर किया गया था। सर्वप्रथम इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय बिंद्रा बाजार प्राथमिक विद्यालय,गौरी कस्तूरबा गांधी जूनियर हाई स्कूल बिंद्रा बाजार आदि विद्यालयों पर झंडा वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रूप नारायण उपाध्याय,रवीन्द्र बहादुर,दिनेश प्रजापति,पत्रकार अभिषेक उपाध्याय,शिवम आजाद सिंह,आदित्य सिंह समेत दर्जनों सदस्य मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment