.

जीयनपुर : चोरों ने बंद मकान से लाखों का माल उड़ाया,फिर बंद किया दूसरा ताला

आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट पुलिस चौकी के पास अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़ कर कपड़ा,बर्तन सहित लाखों का माल पार दिया वहीँ घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने मकान पर अपना ताला लगा छोड़ दिया था। घटना की जानकारी परिजनों को रविवार की रात मुम्बई से लौटने पर हुई। दम्पति जब नया लगा ताला तोड़ कर अंदर घुसे तो बिखरा हुआ सामान देख उनके होश उड़ गये।मिश्रपुर लाटघाट निवासी रमेश गुप्ता का मकान लाटघाट पुलिस चौकी से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर बाजार के पास है। मकान के आस-पास दुकाने हैं। उनके परिवार के लोग मुंबई में रहते हैं। करीब छह माह पूर्व वह लोग मुंबई से आये थे और इसी मकान से शादी का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था। इसके बाद लोग मकान में ताला बंद कर चले गये। रविवार की रात करीब 11 बजे रमेश गुप्ता पत्नि के साथ मकान पर पहुंचे। बाहर लागा ताला खोलने लगे तो नही खुला। पड़ोसियों की मदद से ताला तोड़ कर अंदर घुसे तो उनके होश उड़ गये। मकान के सभी कमरे व बक्सों का ताला टूटा हुआ था। सभी सामान बिखरे हुए थे। कीमती कपड़े, जेवर, कीमती वर्तन, टीवी, मिक्सर, राशन सहित अन्य सामान गायब था। घटना से लगा रहा था कि चोरो ने कई दिन तक निश्चिंत हो कर घटना को अंजाम दिया है। बाहर से अपना ताला लगा दिये थे। पीड़ित ने घटना को पुलिस को अवगत कराया और अज्ञात चोरों के विरूद्ध तहरीर दी। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment